IPL 2022 Update: पहला मैच मिस कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव

0
571
IPL 2022 Update Suryakumar Yadav may miss the first match latest sports news in hindi

नई दिल्ली। IPL 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई को अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है और इस मैच से स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बाहर बैठ सकते हैं। सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उनको अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वह बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब के लिए चले गए थे।

वीजा नहीं मिला, बहरीन नहीं जा सके Indian Football Team के 7 खिलाड़ी

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से सूर्यकुमार बेंगलुरु में हैं और अभी उन्हें NCA ने रिलीज नहीं किया है। सूर्या की गैरमौजूदगी मुंबई के लिए बड़ा झटका हो सकती है। IPL 2022 में टीम के पास टॉप ऑर्डर में उनकी जगह लेने के लिए कोई बड़ा नाम भी नहीं है। सूर्या की जगह नंबर 3 पर अनकैप्ड खिलाड़ी तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह या अनमोलप्रीत सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

नंबर-1 एश्ले बार्टी ने चौंकाया, 25 साल की उम्र में Tennis को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार Rajasthan Royals के खिलाफ 2 अप्रैल को होने वाले मैच में खेल सकते हैं। तब तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है। सूर्यकुमार को Mumbai Indians ने 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। मुंबई के लिए खेले 61 IPL मैचों में उन्होंने 32 की औसत से 1733 रन बनाए हैं।

जेसन रॉय पर 2 मैचों का बैन

ओपनर जेसन रॉय पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दो मैचों का बैन लगा दिया है। जेसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्होंने बायो-बबल का हवाला देते हुए IPL 2022 से अपना नाम वापस ले लिया। ECB ने दो मैचों के बैन के अलावा रॉय पर 2500 यूरो का जुर्माना भी लगाया है।

Women’s World Cup 2022: बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया तीसरे पायदान पर, बांग्लादेश को दी करारी हार

ECB ने बयान में कहा- क्रिकेट अनुशासन समिति के अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ अपना फैसला सुनाया। जेसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया है जो व्यवहार उन्होंने किया था वो उन्हें नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी होती है। जेसन ने ईसीबी की निर्देश 3.3 का उल्लंघन किया है।

बयान में आगे कहा गया- जेसन इंग्लैंड के अगले उन 2 मैचों से सस्पेंड हो गए हैं जिनमें वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन ये निलंबन 12 महीने का भी हो सकता है। हालांकि ये उनके व्यवहार पर निर्भर करता है। इसके अलावा उन पर 2,500 यूरो का जुर्माना लगा गया है और उन्हें यह फाइन 31 मार्च 2022 तक भरना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here