IPL 2022: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ियों का नीदरलैंड के विरुद्ध सीरीज खेलने से इंकार

0
480
IPL 2022 Star players of New Zealand refuse to play series against Netherlands latest sports news in hindi

नई दिल्ली। सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हमारी टीम के खिलाडी नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भाग नही लेंगे। उनका कहना है कि IPL 2022 में खेलने के कारण न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ी यह दोनों सीरीज नही खेल पाऐंगे।

ICC Women’s World Cup 2022: वर्षा प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को मिली पहली जीत

इस महीने के अंत तक नीदरलैंड्स को न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने जाना है। लेकिन इस दौरे पर न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ी हिस्सा नही ले रहे है। वजह है IPL 2022 जिसमें जिसमें लगभग टीम का हर खिलाड़ी मौजूद होगा। IPL 2022 में सबसे ज्यादा कीवी खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे है। जिसमें ट्रेंट बोल्टए जेम्स नीशम और डैरेल मिचेल जैसे बडे खिलाड़ी मौजूद है।

ICC Women’s World Cup : हायन्स के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 12 रनों से दी मात

वही, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आऐंगे।हालहीं में हुए जारी हुए IPL 2022 के शेड्यूल में पहला मुकाबला पिछले साल के फाईनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 26 मार्च को होने जा रहा है। जबकी फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा।

IND vs SL: कपिल देव के खास क्लब में शामिल हुए रवींद्र जडेजा

टूर्नामेंट के 70 मैच महाराष्ट्र में ही खेले जाऐंगे। जिनमें से 55 मुकाबले मुंबई तथा 15 मुकाबले पुणे में खेले जाऐंगे। इस बार 28 मार्च को IPL 2022 में 2 नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स का डेब्यू मुकाबला होगा और इसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here