IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी लीग से बाहर

0
631
IPL 2022 Rajasthan Royals got a big setback, this player was out of the league latest sports news in hindi

नईदिल्ली।  IPL 2022 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। आने वाले मैचों के लिए यह एक बड़ी परेशानी का कारण भी बन सकता है। दरअसल, राजस्थान की टीम का पहली बार हिस्सा हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कुल्टर नाइल अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हो गए थे। वे इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज थ। उन्होंने अपने 3 ओवर में 48 रन लुटाए थे। अब वे IPL 2022 में अपने बचे हुए मैच राजस्थान की ओर से नही खेल पाऐंगे।

IPL 2022 MI vs KKR: कमिंस ने ठोकी इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी, मुंबई की लगातार तीसरी हार

मेगा ऑक्शन में 2 करोड रुपए बिके

फरवरी में आयोजित हुए IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने नाथन को 2 करोड रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा था। नाथन ने अपने IPL करियर में 39 मुकाबलों में 22.9 की औसत से 48 विकेट चटकाए हैं। नाथन अब रिकवरी के लिए अब अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद टीम ने अपने सोशल मिडीया अकाउंट पर एक विडियो के द्वारा दी है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के हेड फिजियो जॉन ग्लोस्टर बोलते नजर आ रहे है।

IPL 2022: लखनऊ से आज भिड़ेगी दिल्ली

नई दिल्ली। IPL 2022: जीत की पटरी पर सवार लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। IPL 2022 के शुरुआती मैच में गुजरात टाइटन्स से हारने के बाद लखनऊ ने दो लगातार मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर धमाका कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने लीग की शुरूआत को शानदार तरीके से की थी। पहले ही मैच में दिल्ली ने 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस पर धमकेदार जीत दर्ज की लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज यह देखना रोचक होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here