IPL 2021: इस खिलाड़ी को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कमान

1769
Advertisement

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का जल्द होगा फैसला

नई दिल्ली। IPL 2021 यानी IPL के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होगा। लेकिन IPL के इस साल के सीजन से पहले ही दिल्ली कैपिटल के लिए बुरी खबर आई है। इस साल के IPL के लिए दिल्ली कैपिटल के कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वनडे सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटगस्त हो गए हैं। श्रेयस अय्यर के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके कारण वे अगले कुछ महीने क्रिकेट की से दूर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए टीम को नया कप्तान चुनना होगा। जिसका जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Orleans Masters Badminton: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की आसान जीत

पिछले तीन सत्रों से दिल्ली कैपिटल की कप्तानी रहे थे श्रेयस अय्यर

पिछले तीन सत्रों से IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते आ रहे श्रेयस अय्यर इस बार टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को जल्द से जल्द टीम के नए कप्तान की घोषणा करनी होगी। क्योंकि IPL2021 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम एक बार फिर से युवा खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंप सकती है और ये युवा खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हो सकते हैं।

नेपाली टीम में फर्जी आईडी से खिलाए भारतीय घुड़सवार

पंत को मिल सकता है इनाम 

साल 2018 के करीब आधे सत्र के बाद जब गौतम गंभीर ने दिल्ली की टीम की कप्तानी छोड़ी थी तो उस समय दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 23 साल के युवा श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया था। वहीं, IPL में जोरदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ पिछले 4 महीने में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिषभ पंत को इनाम मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसी सप्ताह के आखिर में नए कप्तान की घोषणा हो सकती है।

IPL 2021 : कप्तान एमएस धोनी ने लॉन्च की CSK की नई जर्सी

पंत के अलावा ये भी हैं कप्तानी के दावेदार

रिषभ पंत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स में अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, शिखर धवन और आर अश्विन जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी भी कप्तानी के दावेदार हैं। जिनके पास IPL फ्रेंचाइज़ी का नेतृत्व करने का अनुभव भी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार IPL2021 में दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत कप्तानी के लिए सबसे आगे हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply