Home Cricket Shikhar Dhawan का IPL 2021 में कमाल, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

Shikhar Dhawan का IPL 2021 में कमाल, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

0

IPL2021: Shikhar Dhawan ने ग्लेन मैक्सवेल से छीनी ऑरेंज कैप

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 14वें सीजन में सभी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले चल रहे हैं। इन टीमों के खिलाड़ी भी अपनी शानदार परफोरमेंस दिखा रहे हैं। IPL 2021 के इस सीजन में हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शानदार प्रदर्शन किया है। धवन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली है, धवन का इस सीजन में यह दूसरा अर्धशतक हैं। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिट्लस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी।

IPL 2021: जानिए, कैसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन

शिखर ने मैक्सवेल को पछाड़ा

Shikhar Dhawan इस IPL सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यानी ऑरेंज कैप शिखर के पास आ गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरू (RCB) के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है। शिखर धवन ने 3 मैचों में 62 की औसत से 186 बनाए हैं। जबकि ग्लेन मैक्सवेल 3 मैचों में 58.66 की औसत से 176 ही बना पाए हैं। दोनों की बल्लेबाजों ने अभी तक 2-2 अर्धशतक ठोके हैं।

IPL 2021: CSK और RR के बीच आज महामुकाबला

अब ऑरेंज कैप पर धवन का कब्जा

दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच मैच शुरू होने से पहले ऑरेज कैप ग्लेन मैक्सवेल के पास थी। उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ मैच में 78 रन बनाकर इसे हासिल किया था। लेकिन कुछ ही घंटों में Shikhar Dhawan ने उनसे यह ऑरेंज कैप छीन ली।

Asian Wrestling Championship: फाइनल में ओलंपिक चैंपियन से हारे दीपक पूनिया

केएल राहुल तीसरे नंबर पर 

Shikhar Dhawan और मैक्सवेल के बाद सबसे ज्यादा रन पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं। उन्होंने इस आइपीएल सीजन में अब तक 3 मैचों में 52.33 की औसत से 157 रन बनाए हैं, जिसमें राहुल के दो अर्धशतक भी शामिल है। अब देखना यह है कि इस ऑरेज कैप पर शिखर धवन का कब्जा कब तक रहता हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version