IPL 2021: Virat Kohli पर 12 लाख का जुर्माना

0
854

Virat Kohli पर गिरी स्लो ओवर रेट की गाज

नई दिल्ली। IPL 2021 के तहत सभी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले हो रहे हैं। वहीं मैच के दौरान IPL के नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें अर्थदंड भी दिया जा रहा है। इसके तहत ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान Virat Kohli पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL 2021 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए रविवार को 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। CSK ने चार विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जबाव में RCB नौ विकेट पर 122 रन ही सिमट गई।

एनडीटीएल पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करेगी WADA

RCB की IPL 2021 में पहली हार 

IPL 2021 की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरू के कप्तान Virat Kohli पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ IPL मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि यह IPL 2021 की आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिए टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। RCB रविवार को पहला मैच हारी है।

IPL 2021 से हटे अश्विन, जानिए क्या कारण रहा

इन कप्तानों पर भी लग चुका है आर्थिक दंड 

Virat Kohli से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई के अगुवा रोहित शर्मा और कोलकाता नाइटराइडर्स के इयोन मॉर्गन भी यह गलती कर चुके हैं। तीनों कप्तानों को 12-12 लाख रुपए का जुर्माना भी भुगतना पड़ा था। IPL के संशोधित नियमों के अनुसार धीमी ओवर गति के पहले मामले में टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया जाता है। अगली बार इस तरह की गलती दोहराने पर एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।

Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

ये हैं IPL 2021 के नियम 

IPL के दिशानिर्देशों के अनुसार, टीम के कप्तान को धीमी ओवर रेट के लिए पहले मैच में 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरे मैच में, जुर्माना दोगुना (24 लाख रुपए) है, जबकि प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपए का जुर्माना जो भी कम हो लगाया जाएगा

…तो लगेगा पूरी टीम पर जुर्माना 

जब सीजन में तीसरी बार अपराध किया जाता है, तो कप्तान को 30 लाख रुपए का शुल्क देना होगा और एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। या मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) देना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here