IPL 2021: मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने R Vinay Kumar

0
1045

नई दिल्ली। भारत के पूर्व फास्ट बॉलर आर विनय कुमार(R Vinay Kumar) को गुरुवार को मुंबई इंडियंस का टैलेंट स्काउट चुना गया है। मुंबई इंडियंस (MI)के मालिक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा कि मुझे खुशी है कि विनय हमारे टैलेंट स्काउट प्रोग्राम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस टैलेंट की खोज और युवाओं को बढ़ावा देना विश्वास के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है। मुझे विश्वास है कि विनय हमारी सोच और मजबूत बनाएंगे और स्काउटिंग को भी मजबूती देंगे।

Tokyo Olympics: #Archery… भारत की उम्मीदों को झटका, दीपिका कुमारी हारकर बाहर

मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं- R Vinay Kumar

R Vinay Kumar ने कहा कि , ‘मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने के इस मौके के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस खेल के हर पहलू में बेहतरी की कोशिश करता है और प्रतिभा की खोज निसंदेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह एक नया चैप्टर है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे क्रिकेट को वो सब कुछ वापस देने के मौके के रूप में मानता हूं जो मुझे इससे मिला है।’

Tokyo Olympics: #Boxing.. लवलीना ने इतिहास रचा, सेमीफाइनल में पहुंची, भारत का एक और पदक पक्का

IPL में 105 विकेट लिए थे R Vinay Kumar ने 

इससे पहले दिसंबर 2020 में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी टैलेंट स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस सेट-अप में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि भारत के पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज 2015 और 2017 IPL सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के विजयी अभियानों का हिस्सा था। विनय ने 2008 में IPL में डेब्यू किया था और उनका IPL अभियान 105 विकेट के साथ खत्म हुआ था।

Tokyo Olympics: #Boxing.. लवलीना ने इतिहास रचा, सेमीफाइनल में पहुंची, भारत का एक और पदक पक्का

R Vinay Kumar ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

कनार्टक को रणजी ट्रॉफी के दो खिताब दिलाने वाले R Vinay Kumar ने घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने अपना रणजी अभियान 442 विकेटों के साथ समाप्त किया। उन्होंने भारत के लिए 41 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। विनय ने इसी साल फरवरी में फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here