IPL 2021: हर्षल के पास पर्पल तो शिखर के पास ऑरेज कैप

0
624

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2021 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) ने राजस्थान रॉयल्स(RR) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 101 रन बनाए और आईपीएल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। RCB के हर्षल पटेल के पास इस समय पर्पल कैप है। उन्होंने गुरुवार को RR के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट चटकाए थे। इसी के साथ IPL 2021 में हर्षल ने नाम 12 विकेट हो गए हैं और वह गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर है।

World Youth Boxing :भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने जीता गोल्ड

टॉप 5 गेंदबाजों में से चार भारतीय

 IPL के इस 14वें सीजन में हर्षल के बाद दूसरे स्थान पर चैन्नई सुपर किंग्स(CSK) के दीपक चाहर हैं। IPL 2021 में उनके नाम 8 विकेट हैं। दिल्ली के आवेश खान इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम भी कुल 8 विकेट दर्ज हैं। मुंबई के राहुल चाहर चौथे स्थान पर हैं। इस समय टॉप 5 गेंदबाजों में से चार भारतीय है। आंद्रे रसेल इस सूची में शामिल एकमात्र विदेशी गेंदबाज हैं। उनके नाम 7 विकेट हैं।

IPL 2021: मुंबई और पंजाब में मुकाबला आज, पंजाब की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव !!

ऑरेंज कैप पर बल्लेबाज शिखर धवन का कब्जा 

IPL 2021 में अब तक हुए मुकाबलों में पर्पल कैप के बाद ऑरेंज कैप की बात करें  तो दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का इस पर कब्जा है। चार मैचों में 231 रन बनाकर वे पहले स्थान पर चल रहे हैं। धवन ने RCB के खिलाफ मैच में शानदार 92 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल से ऑरेंज कैप छीनी थी। मैक्लवेल के नाम 176 रन दर्ज हैं। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी बैटिंग नहीं आई।

IPL 2021: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर RCB

टॉप 5 बल्लेबाजों में नीतीश राणा भी शामिल

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों को लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के जॉनी बेयरस्टो हैं। बेयरस्टो ने अभी तक IPL के 14वें सीजन में 173 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फाफ डु प्लेसिस पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक 164 रन बनाए हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों में केकेआर के नीतीश राणा भी शामिल हैं, जिन्होंने 164 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और केएलव राहुल टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here