IPL 2021: KKR की टीम में गुरकीरत सिंह मान की एंट्री

0
1025

IPL 2021: रिंकू सिंह चोट के कारण हुए बाहर तो गुरकीरत की लगी लाॅटरी

नई दिल्ली। IPL 2021 से पहले टीम फ्रेंचाइजीज में उठापटक का दौर जारी है। कोरोना के लगातार बढ़ने से परेशान टीमों के कई खिलाड़ी लीग से अंदर बाहर भी हो रहे हैं। इसी क्रम में ताजा नाम जुड़ा है कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के रिंकू सिंह का। जो चोट के कारण IPL 2021 से बाहर हो गए हैं। रिंकू सिंह की जगह KKR ने अब गुरकीरत सिंह को साइन किया है।

यह भी पढ़ें : IPL 2021: खिलाड़ियों सहित अब तक 20 लोग कोरोना संक्रमित

यह भी पढ़ें : Miami Open: इस खिलाड़ी ने की अगासी, नडाल और जोकोविच की बराबरी

गुरकीरत सिंह पिछले साल RCB के खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में शामिल थे। इस साल फरवरी में हुई IPL 2021 नीलामी से पहले आरसीबी ने गुरकीरत को रिलीज कर दिया था। बाद में 50 लाख रूपए की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने खरीदने में रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन अब रिंकू सिंह की चोट ने गुरकीरत के लिए नया मौका खड़ा किया और अब वह केकेआर के खिलाड़ी के तौर पर लीग का हिस्सा होंगे। केकेआर ने इस संबंध में औपचारिक जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें : Australia की महिला क्रिकेट टीम ने बनाया जीत का वर्ल्ड रिकाॅर्ड

यह भी पढ़ें : एश्ले बार्टी बनीं Miami Open चैंपियन

अगर IPL के सफर में गुरकीरत के प्रदर्शन की बात करें, तो IPL 2021 गुरकीरत का आठवां सीजन होगा। अभी तक के सफर में उन्होंने आईपीएल में कुल 41 मैच खेले हैं। और 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121 का रहा है। ऐसे में अब देखना रोचक होगा कि इस आईपीएल में भाग्य के भरोसे मैदान पर उतरने वाले गुरकीरत सिंह केकेआर टीम प्रबंधन के भरोसे को पर कितना खरा उतर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here