Home Cricket IPL 2021: Dhoni ने रचा यह इतिहास, आगे एक और बनाएंगे रिकॉर्ड

IPL 2021: Dhoni ने रचा यह इतिहास, आगे एक और बनाएंगे रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। IPL 2021 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में उतरते ही चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चेन्नई के कप्तान के तौर पर यह उनका 200वां मैच था। पिछले मैच में वह CSK के लिए 200वां मैच खेले थे। धोनी का यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं, वह आगे एक और रिकॉर्ड बनाएंगे।

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ इन बदलावों के साथ उतर सकती है दिल्ली

फिर दोहरा शतक लगाएंगे धोनी

IPL के इस 14वें सीजन में नौ मैच खेलने के बाद धोनी फिर बतौर कप्तान ‘दोहरा शतक लगाएंगे’। यानी IPL करियर में वह कप्तान के तौर पर 200वां मैच खेल लेंगे। अब तक वह 191 मैच बतौर कप्तान खेल चुके हैं। 2008 से IPLमें धोनी ने अबतक चैन्नई के लिए 177 मैचों में कप्तानी की है। वहीं राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPS) के लिए वह 14 मैचों में कमान संभाल चुके हैं।

World Cup stage : अतानु-दीपिका की जोड़ी विश्व कप चरण की चुनौती को तैयार

CSK और RR पर लगा था दो साल का प्रतिबंध 

स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद CSK और राजस्थान रॉयल्स की टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा, तो राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPS) और गुजरात लायंस दो टीमें बनीं। 2016 और 2017 में दोनों टीमों ने IPL में भाग लिया। वर्ष 2016 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान थे। इस दौरान टीम का प्रदर्शन खराब रहा। वहीं 2017 में स्टीव स्मिथ कप्तान थे और टीम फाइनल तक पहुंची थी। दो साल के बैन के बाद 2018 में चेन्नई और राजस्थान की IPL में वापसी हुई। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPS) और गुजरात लायंस की टीम IPL से हट गईं।

Boxing : ओलंपिक जाने वाले Boxers को कोरोना, महिला मुक्केबाज कोरोना संक्रमित

धोनी ने CSK को दिलाई पांच ट्रॉफी  

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के लिए कप्तान के रूप में कल 200 वां मैच खेला। धोनी चैपियंस लीग में चेन्नई के लिए 23 मैच में कप्तानी संभाल चुके हैं। चैपियंस लीग के एक मैच में वह सुरेश रैना की कप्तानी में चेन्नई के लिए मैच खेले हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन वर्ष 2014 के बाद से नहीं हो रहा है। बतौर कप्तान धोनी CSK को पांच ट्रॉफी दिला चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को तीन बार आइपीएल का खिताब और दो चैंपियंस लीग का खिताब दिलाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version