IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज निकला कोरोना संक्रमित

0
996

नई दिल्ली। IPL 2021 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC)की टीम को एक बाद एक बड़े झटके लग रहे है। दिल्ली कैपिटल्स को पहला बड़ा झटका ऑलराउंडर अक्षर पटेल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर लगा था। कोरोना पॉजीटिव होने के कारण अक्षर टीम के लिए पहला मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे दूसरे मुकाबले में भी खेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। वहीं अब दिल्ली की टीम को दूसरा झटका फास्ट बॉलर एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) के रूप में लगा है। नॉर्खिया भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

ICC ODI Rankings: विराट की बादशाहत खत्म, यह खिलाड़ी वनडे बल्लेबाजी में पहुंचा शीर्ष पर

अब क्वॉरैटाइन में रहेंगे एनरिक नॉर्खिया

 फास्ट बॉलर एनरिक नॉर्खिया का कोविड19 टेस्ट में पॉजीटिव आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि वे टीम के खास खिलाड़ियों में से एक हैं। नॉर्खिया को लेकर एएनआइ से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, “वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आए थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनको कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया और अब वे क्वॉरैटाइन में ही रहने वाले हैं।”

IPL 2021: रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को पछाड़ा 

RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मिलेगा बायो-बबल में प्रवेश 

BCCI के SOP के मुताबिक एक खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ, जो COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसको लक्षणों के पहले दिन या नमूने के एकत्रित की तारीख से कम से कम 10 दिनों के लिए जैव-सुरक्षित वातावरण के बाहर एक निश्चित जगह में अलग रखा जाएगा। इसके बाद ही जब इस खिलाड़ी की RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव आएगी तभी इसे फिर से बायो-बबल में प्रवेश दिया जाएगा।

IPL 2021: जानिए, RCB और SRH में किसका पलड़ा भारी

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे शीरीज में खेले थे नॉर्खिया

नॉर्खिया ने हाल ही में पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेली थी। इस फास्ट बॉलर ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ पहले दो वनडे मैच खेले और फिर वे IPL में भाग लेने के लिए भारत आए, जहां वे क्वारैंटाइन में थे। मुंबई में उतरने के बाद नॉर्खिया 7 दिनों के अनिवार्य क्वारैंटाइन में चल रहे थे, और इसी बीच उनको कोरोना पॉजीटिव पाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here