IPL 2021: RCB को बड़ा झटका, ये दो खिलाड़ी हुए IPL से बाहर

0
914

IPL 2021: RCB के गेंदबाज केन रिचर्डसन और एडम जंपा लीग से बाहर 

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को IPL 2021 में बड़ा झटका लगा है। RCB के दो अहम खिलाड़ी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और लेग स्पिनर एडम जंपा लीग से बाहर हो गए हैं। RCB सूत्रों का कहना है कि रिचर्डसन और जंपा ने निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला किया है। RCB ने इस संबंध में ट्वीट कर औपचारिक जानकारी दे दी है।

IPL 2021: Virat Kohli पर 12 लाख का जुर्माना

अपने ट्विटर हैंडल पर RCB ने लिखा की एडम जंपा और केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं और दोनों ही खिलाड़ी IPL 2021 के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। RCB मैनेजमेंट उनके फैसले का सम्मान करता है और उन्हें पूरा सपोर्ट करता है।

एनडीटीएल पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करेगी WADA

दरअसल लेग स्पिनर एडम जंपा को IPL के मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जबकि केन रिचर्डसन सिर्फ एक मैच में खेल पाए हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों के वापस लौटने के पीछे भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी भी एक कारण हो सकती है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। दोनों की फ्रेंचाइजी टीम आरसीबी की ओर से भी यही कहा गया है कि दोनों निजी कारणों से वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं।

IPL 2021 से हटे अश्विन, जानिए क्या कारण रहा

एडम जंपा पिछले सीजन में भी RCB के लिए सिर्फ तीन ही मैच खेल पाए थे। इससे पहले IPL 2016 और IPL 2017 में जंपा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा थे। वहीं केन रिचर्डसन निजी कारणों से गत वर्ष यूएई में हुई IPL 2020 में भी नहीं खेल पाए थे। लीग से ऐन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। जंपा को RCB ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। RCB आईपीएल 2021 में अभी तक शानदार खेल खेल रही है। टीम ने अभी तक हुए अपने पांच में से चार मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की है। लिहाजा अब यह देखना रोचक होगा कि 2 अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम के मनोबल पर कितना असर डालती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here