Home Cricket IPL 2021 : RCB का यह गेंदबाज भी नहीं खेल पाएगा IPL...

IPL 2021 : RCB का यह गेंदबाज भी नहीं खेल पाएगा IPL के शुरुआती मैच, जानिए क्यों

0

IPL 2021 : गेंदबाज एडम ज़म्पा कर रहे हैं शादी 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2021 के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर पर हर सीजन में फैंस की निगाहें रहती है। हालांकि कप्तान विराट कोहली की RCB टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार कुछ नए चेहरों के आने से रिजल्ट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि लीग से पहले ही आरसीबी की परेशानियां बढ़ गई हैं। गेंदबाज एडम ज़म्पा IPL 2021 के शुरूआती मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन माइक हेसन ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से वह IPL के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

ISSF Shooting World Cup: ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

पहला मुकाबला MI और RCB के बीच होगा  

इस साल के IPL 2021 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। RCB के शिविर को लेकर माइक हेसन ने एक वीडियो जारी किया है। इसी वीडियो से यह बात भी पता चली की टीम के स्पिनर एडम ज़म्पा शादी करने जा रहे हैं। वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में मौजूद नहीं होंगे।

India vs England: इंग्लैंड को झटका, इन दो खिलाड़ियों का दूसरे वनडे में खेलना मुश्किल

एडम जंपा करने जा रहे हैं शादी 

टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन माइक हेसन ने वीडियो में कहा, “एडम ज़म्पा विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम इस बात से वाकिफ हैं और हम सभी इसका सम्मान भी करते हैं। साथ ही उम्मीद करते हैं कि उनका यह समय बहुत ही शानदार हो। जब वो हमारे साथ जुड़ेंगे, एक बार फिर वह अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे तो टीम के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जुड़ जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version