IPL 2021: खिलाड़ियों सहित अब तक 20 लोग कोरोना संक्रमित

0
1098

RCB के देवदत्त पडिक्कल भी Corona पाॅजिटिव

IPL 2021 का सुरक्षित आयोजन BCCI के लिए बना चुनौती

नई दिल्ली। IPL 2021 में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ही आईपीएल की अलग-अलग टीमों से जुड़े 20 खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ के लोग Corona संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ियों के भी कोरोना का संक्रमण हो चुका है। इसके अतिरिक्त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का स्टाफ भी कोविड.19 से संक्रमित हुआ है। यही कारण है कि अब IPL 2021 के आयोजन पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं

एश्ले बार्टी बनीं Miami Open चैंपियन

ताजा मामला RCB के देवदत्त पडिक्कल का है। जो कि शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अक्षर पटेल और KKR के नीतीश राणा भी संक्रमित हो चुके हैं। वानखेड़े स्टेडियम के स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारियों के करीब 16 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। IPL 2021 के प्रमुख आयोजन स्थल महाराष्ट्र में कोरोना भयावह स्थिति में फैलता जा रहा है। यही कारण है कि अब इस बात की संभावनाओं की भी चर्चा होने लगी है कि क्या आईपीएल के आयोजन स्थलों में कोई बदलाव किया जाएगा।

Miami Open: इस खिलाड़ी ने की अगासी, नडाल और जोकोविच की बराबरी

मुंबई में सर्वाधिक प्रकोप

मुंबई में जहां कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप दिखाई दे रहा है, में 5 टीमें फिलहाल ट्रेनिंग कर रही हैं। जिनमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है। मुंबई में कुल 10 मैच IPL 2021 के खेले जाने हैं। लेकिन इससे ठीक पहले वानखेड़े स्टेडियम स्टेडियम के असिस्टेंट क्यूरेटर समेत 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के बाद से आईपीएल प्रबंधन में भी हड़कंप मचा हुआ है और यह बहस भी बढ़ने लगी है की वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच क्या कहीं और स्थानांतरित किए जाएंगे।

Tokyo Olympics से पहले भारतीय तीरंदाजों को कोरोना की दूसरी खुराक

IPL 2021: मुश्किल में RCB

देवदत्त पडिक्कल के कोरोना संक्रमित होने से आरसीबी की परेशानियां बढ़ गई हैं। IPL 2021 का उद्घाटन मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और RCB के बीच ही खेला जाना है। इससे ठीक पहले पडिक्कल Corona संक्रमित हो गए। अब पडिक्कल के पास में काफी कम समय बचा है। लिहाजा हो सकता है कि वह IPL 2021 का पहला मैच नहीं खेल पाएं। पिछले सीजन में पडिक्कल आरसीबी के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए थे और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। लिहाजा उनकी गैर मौजूदगी टीम की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here