टोक्यो। India vs England: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहल चोटिल हुए शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से ऐन पहले तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में इंग्लैंड में ही मौजूद अभिमन्यू ईश्वरन को पहले ही टीम में शामिल कर लिया गया था। अब पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव भी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं।
Tokyo Olympics: #Wrestling.. आखिरी 30 सेकंड में सोनम मलिक ने गंवाया मैच
गौरतलब है कि शॉ और यादव दोनों ही शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका गई टीम का हिस्सा थे। जहां से उन्हें गिल और सुंदर की जगह India vs England सीरीज में जगह दी गई थी। लेकिन उसके बाद हुए कोरोना घटनाक्रम के कारण इस बात की संभावना कम नजर आ रही थी कि शॉ और यादव इंग्लैंड में टीम इंडिया का हिस्सा बन पाएंगे। लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है और दोनों खिलाड़ीं टीम का हिस्सा बनने के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि श्रीलंका से जाने वालों को इंग्लैंड में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है लेकिन बीसीसीआई ने इसके लिए विशेष नियम की मदद ली है।
Tokyo Olympics: ये है भारत का 12वें दिन का शेड्यूल
पहले दो टेस्टों का हिस्सा नहीं होंगे शॉ और यादव
सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड पहुचने पर पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव को 10 दिनों के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा। उसके बाद दोनों लाल गेंद से अभ्यास शुरू कर सकेंगे। इसके बाद ही दोनों तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकेंगे। ऐसे में पहले दोनों टेस्टों में ये खिलाड़ी नहीं खेल सकेंगे। दोनों ने सोमवार शाम इंग्लैंड के लिए रवानगी ली थी और आज लंदन पहुंच जाएंगे।
Tokyo Olympics: Hockey.. बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराया, फाइनल खेलने का सपना टूटा
मयंक अग्रवाल भी प्लेइंग इलेवन से बाहर
इसी बीच चोटिल भारतीय खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें ताजा नाम जुड़ा है मयंक अग्रवाल का। जिन्हें नेट सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद सिर में लग गई थी और सिर से खून बहने लगा था। सूत्रों का कहना है कि मयंक की चोट गंभीर है और इस कारण वो पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।










































































