Home Cricket भारत-न्यूजीलैंड WTC Final ने रचा दर्शकों का इतिहास

भारत-न्यूजीलैंड WTC Final ने रचा दर्शकों का इतिहास

0

दुबई। WTC Final: इंग्लैंड में पिछले महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) मैच ने दर्शक संख्या में इतिहास रच दिया है। ICC की विज्ञप्ति के अनुसार यह टेस्ट मैच 18 से 23 जून के बीच खेला गया और 89 क्षेत्रों में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने वालों की कुल संख्या 13 करोड़ छह लाख तक पहुंची। भारत से इस मुकाबले को सबसे अधिक दर्शक मिले। स्टार स्पोर्ट्स और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर इस मुकाबले को कुल संख्या के 94.6 प्रतिशत दर्शकों ने देखा। न्यूजीलैंड ने फाइनल को रिजर्व दिन में आठ विकेट से जीता था।

ICC T20 Rankings में अपनी जगह कायम विराट और केएल राहुल

वैश्विक स्तर पर तैयार अंग्रेजी फीड के अलावा स्टार स्पोर्ट्स ने स्थानीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी प्रसारण किया था। न्यूजीलैंड की कम जनसंख्या के बावजूद वहां से दर्शकों के आंकड़े प्रभावशाली रहे। न्यूजीलैंड के दो लाख से अधिक लोगों ने पूरी रात जागकर या सुबह जल्दी उठकर स्काई स्पोर्ट्स पर अपनी टीम को प्रतिष्ठित टेस्ट गदा उठाते हुए देखा। ब्रिटेन में स्काई स्पोर्ट्स पर 2019-2021 डब्ल्यूटीसी चक्र में यह ऐसा सबसे अधिक देखा जाने वाला मुकाबला था जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने हिस्सा नहीं लिया हो। रिजर्व दिन का खेल इंग्लैंड की गैरमौजूदगी वाले टेस्ट में 2015 से सबसे अधिक लोगों ने देखा।

 IND vs SL T20 Series : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आज ही होगा मैच !!

मुख्य प्रसारण बाजारों के अलावा आइसीसी टीवी पर 145 से अधिक क्षेत्रों में 6,65,100 अतिरिक्त लोगों ने सीधा प्रसारण देखा। सीधा प्रसारण कुल मिलाकर एक करोड़ 40 लाख मिनट तक देखा गया। मैच के दौरान आइसीसी के डिजिटल मंच पर सभी तरह की वीडियो सामग्री को 50 करोड़ से अधिक दर्शक मिले। आईसीसी की डिजिटल संपत्तियों में फेसबुक पर सबसे अधिक 42 करोड़ 30 लाख दर्शक मिले। आईसीसी पेज पर 36 करोड़ 80 लाख मिनट तक दर्शकों ने वीडियो देखे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version