IND vs WI: कोहली-जडेजा ने संभाला मोर्चा, पहले दिन भारत 288/4

0
211

पोर्ट ऑफ स्पेन। IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये 100वां टेस्ट मैच है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 84 ओवर में 4 विकेट खोकर 288 रन बनाए हैं। पहले दिन स्टंप तक विराट कोहली (87) और रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में भी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई।

SL vs PAK 1st Test: पाकिस्तान ने जीत के साथ शुरू किया WTC का अभियान, श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

लगातार दूसरे मैच में यशस्वी का अर्धशतक, गिल फिर फेल

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल (57) के रूप में लगा। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल एक बार फेल हो गए हैं और सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। IND vs WI दूसरे मैच में गिल 12 गेंद में 10 रन ही बना सके। गिल के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए हैं। वह 80 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। अजिंक्य रहाणे 36 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। टी ब्रेक के बाद तीसरे सेशन में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। विराट कोहली और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 201 गेंद में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है।

IND vs WI 2nd Test Live: पहला सेशन भारत के नाम, रोहित और यशस्वी ने जड़े अर्धशतक

रोहित ने बनाए 80 रन, धोनी को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रनों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने IND vs WI दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 80 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ रोहित के नाम अब 17298 रन हो चुके हैं। रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 17266 रन वाले महेंद्र सिंह धोनी और 17253 वाले वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here