IND vs SL: भारत-श्रीलंका पहला वनडे टाई, मैच में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

0
210
IND vs SL !st ODI, India vs Sri Lanka first ODI tie, high voltage drama seen in the match, SL v IND

कोलंबो। IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा था। इस साधारण से लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय टीम इंडिया के 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना चुकी थी और शिवम दुबे क्रीज पर टिके हुए थे। लेकिन इसी स्कोर पर टीम इंडिया के बाकी दो विकेट गिर गए और मुकाबला टाई हो गया।

भारत को 18 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे। दुबे ने 2 गेंदें डॉट खेलने के बाद तीसरी पर चौका लगा दिया। टीम इंडिया को एक ही रन चाहिए था, यहां चरिथ असलंका ने दुबे को LBW कर दिया। भारत को 14 बॉल पर एक रन की जरूरत थी। यहां असलंका ने अर्शदीप सिंह को भी LBW किया और भारत ऑलआउट हो गया।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी भारतीय पारी

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर भारत को 75 रनों की ओपनिंग पाटर्नरशिप दी। लेकिन यहीं पर महज 12 रनों के भीतर भारत को तीन झटके लगे। पहले 75 रनों के स्कोर पर शुभमन गिल का विकेट गिरा। गिल ने 16 रन बनाए। इसके महज 5 रन बाद ही 80 रनों के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। टीम इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि 87 रनों के स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर भी चलते बने। वॉशिंगटन ने महज 5 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अययर और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन विराट 24 और श्रेयस 23 रन बनाकर आउट हो गए। 132 रनों के स्कोर तक भारत के 5 विकेट गिर चुके थे।

रोहित शर्मा ने ठोका एक और अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ IND vs SL सीरीज के पहले ही मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत की और पावरप्ले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेलालागे ने रोहित एलबीडब्ल्यू आउट किया। यह रोहित के करियर की 56वीं वनडे फिफ्टी रही।

भारत की तेजतर्रार शुरुआत

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। कप्तान रोहित ने दूसरी ही बॉल पर असिथा फर्नांडो के खिलाफ सिक्स लगाकर भारत का खाता खोला। दोनों बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाने शुरू किए। कप्तान रोहित शर्मा कुछ और ही रंग में दिखाई दे रहे थे। पहले 4 ओवर में भारत का स्कोर 40 रन हो चुका था और पावरप्ले के 6 ओवर समाप्त होने तक भारत के खाते में 71 रन जुड़ चुके थे।

श्रीलंका ने भारत को दिया 231 रनों का लक्ष्य

IND vs SL सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। टीम के लिए दुनिथ वेल्लालागे ने सर्वाधिक 66 और पाथुम निसांका ने 56 रन बनाए। श्रीलंका से वनिंदु हसरंगा ने 24, जनिथ लियानागे ने 20, अकिला धनंजय ने 17, चरिथ असलंका ने 14 और कुसल मेंडिस ने भी 14 ही रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा 8, मोहम्मद शिराज 1 और अविष्का फर्नांडो 1 ही रन बना सके। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

Paris Olympics: इतिहास बनाकर भी आर्चरी में ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया भारत

खराब शुरूआत के बाद संभली श्रीलंका

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। IND vs SL सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने महज 101 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लगने लगा कि श्रीलंका 150 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचेगा। पाथुम निसंका एक छोर पर टिके हुए थे और दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे। लेकिन इसके बाद दुनिथ वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला। वनिंदु हसरंगा ने भी अहम 24 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही श्रीलंका 200 रनों के स्कोर के पार पहुंच सका।

काली पट्टी बांधकर उतरे इंडियन प्लेयर्स, गायकवाड़ को दी श्रद्धांजलि

वनडे सीरीज के इस पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। प्लेयर्स ने इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व हैड कोच अंशुमन गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी। गायकवाड़ का 31 जुलाई को वड़ोदरा में निधन हो गया था। वे 71 साल के थे। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

Paris Olympics : हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया, 52 साल का चुकाया हिसाब

IND vs SL 1st ODI: प्लेइंग 11

इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज।

श्रीलंका: पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।