IND vs SL: सुपर ओवर और ड्रामा भरपूर, रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया

407
IND vs SL india beat sri lanka in exiting super over match, latest sports update
Advertisement

दुबई। IND vs SL: भारतीय टीम ने बीती रात श्रीलंका को एशिया कप 2025 के 18वें मुकाबले में सुपर ओवर में मात दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के शतक (107) की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच टाई करवाया।

सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम दोनों विकेट गंवाकर दो रन ही बना सकी। भारत ने पहली गेंद पर मैच अपने नाम किया। एशिया कप 2025 में भारत की ये लगातार छठी जीत है। भारत खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से रविवार (28 सितंबर) को भिड़ेगा।

श्रीलंका के लिए निसंका ने खेली शानदार पारी, जड़ा शतक

IND vs SL मुकाबले में 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहले ओवर में झटका लगा। कुसल मेंडिस खाता नहीं खोल सके। हार्दिक ने उन्हें आउट किया। परेरा 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के कप्तान असलंका चार रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। कमिंदु मेंडिस सात गेंद में तीन रन ही बना सके। निसांका 58 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका (22) और जनिथ (2) रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, अर्शदीप, हर्षित, कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती ने विकेट चटकाए।

Asia Cup 2025 Final- Pak ने Final की रेस हिलाई! 2 टीमों की हुई विदाई!, जानिए कब-कहां सबसे बड़ा मैच?

अभिषेक का अर्धशतक, भारत ने बनाए 202 रन

IND vs PAK : फिर पिटा पाकिस्तान, एशिया कप सुपर-4 में भारत ने 6 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल चार रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 12 रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद में 61 रन बनाए। अभिषेक को असलंका ने आउट किया। संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 रन बनाए। हार्दिक पांड्या तीन गेंद में दो रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने 21 और तिलक वर्मा ने 49 रन की नाबाद पारी खेली। IND vs SL इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से महीश तीक्ष्णा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासून शानका और चरित असलंका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share this…