IND vs SL 3rd T20 : सुपर ओवर में जीता भारत, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

0
261
IND vs SL 3rd t20, Sri lanka won the match, Team India capture series by 2-1, SL vs IND

पल्लेकल। IND vs SL: भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में शिकस्त दी। श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में महज 3 रन का टारगेट दिया था, जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बॉल पर चौका मारकर हासिल कर लिया। पल्लेकेले के मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सका। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। कप्तान सूर्य़ा खुद गेंदबाजी करने आए और 6 गेंदों पर 5 रन ही दिए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने 2 रन देकर दो विकेट हासिल किए। स्कोर लेवल होने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर के माध्यम से किया गया। जहां जीत दर्ज कर भारत ने इस IND vs SL सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

सुपर ओवर का रोमांच

श्रीलंका की तरफ से सुपर ओवर खेलने कुसल परेरा और कुसल मेंडिस आए। जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी वॉशिंगटन सुंदर को सौंपी गई। वॉशिंगटन की पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस ने एक रन लिया। और अगली दो गेंदों पर वॉशिंगटन ने दो लगातार विकेट झटक कर श्रीलंका की पारी सुपर ओवर में महज 2 रनों पर ही समेट दी। कुसल परेरा और पथुम निसंका बिना खाता खोले वॉशिंगटन सुंदर की दो लगातार गेेंदों पर आउट हो गए। सुपर ओवर में 3 रनों का लक्ष्य लेकर भारत की तरफ से शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे। जबकि श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी का जिम्मा महिश तीक्ष्णा को सौंपा गया। सूर्या ने तीक्ष्णा की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच भारत के नाम कर दिया।

सूर्या-रिंकू ने बदला मैच

एक समय श्रीलंका आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमा दिया। रिंकू ने इस ओवर में 2 विकेट झटके। वहीं 20वां ओवर फेंकने खुद कप्तान आ गए। आखिरी 6 गेंदों पर श्रीलंका को 6 रन बनाने थे लेकिन 5 ही बन सके। सूर्या ने इस ओवर में 2 विकेट झटके। आखिरी दो गेंदों पर दो रन आउट के चांस बच गए अन्यथा श्रीलंका की शर्मनाक हार 20वें ओवर में ही हो सकती थी। कुल मिलाकर श्रीलंका भी 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सका 20 ओवर में और IND vs SL मैच सुपर ओवर में चला गया।

17वें ओवर में वॉशिंगटन के दो झटके

 एक समय श्रीलंका 16 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर आसान जीत की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन 17वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटकर मैच में रोमांच वापस ला दिया। सुदर ने पहले वानिंदु हसरंगा को 3 रन पर और फिर चरिथ असलंका को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया।

बिश्नोई ने झटके दो विकेट

एक समय श्रीलंका बिना किसी परेशानी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी। यहां रवि बिश्नोई ने मेजबान टीम को पहला झटका दिया। बिश्नोई ने 9वें ओवर में पथुम निसंका को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। निसंका ने चिप शॉट खेला था। लॉन्ग ऑन पर खड़े रियान पराग ने आसान सा कैच पकड़ लिया। उन्होंने 26 रन की पारी खेली। निसंका और मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। पहला विकेट गिरने के बाद लगने लगा था कि इस टर्निंग विकेट पर टीम इंडिया वापसी करेगी। लेकिन निसंका की जगह क्रीज पर आए कुसल परेरा ने आते ही तेजी से रन बटोरने शुरू किए और मेंडिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। मेंडिस 43 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने। 110 रनों के स्कोर पर श्रीलंका दूसरा विकेट गिरा लेकिन तब तक सीरीज का ये आखिरी मैच भारत की पकड़ से बाहर जा चुका था।

Paris 2024 Olympics: मनु ने रखा भारत का मान, सरबजोत के साथ जीता दूसरा ब्रॉन्ज मेडल

श्रीलंका की अच्छी शुरूआत

भारत के 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने IND vs SL सीरीज के तीसरे मुकाबले में मुश्किल पिच पर संभलकर शुरूआत की। पावरप्ले के पहले दो ओवर्स में श्रीलंका के ओपनर्स पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने महज 4 ही रन बनाए। लेकिन तीसरे ओवर से दोनों ने रनरेट बढ़ानी शुरू की। तीसरा ओवर डालने आए खलील अहमद को इस ओवर में निसांका ने तीन चौके मारे। पावरप्ले समाप्त होने तक श्रीलंका के खाते में 35 रन जुड़ चुके थे और एक भी विकेट नहीं गिरा था। हालांकि इसमें भारत की फील्डिंग का भी योगदान रहा। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर संजू सैमसन ने कुसल मेंडिस का कैच छोड़ दिया।

भारत ने श्रीलंका को दिया 138 रन का लक्ष्य

IND vs SL सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 138 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए शुभमन गिल 39, रियान पराग 26 और वाशिंगटन सुंदर ने 25 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। भारत ने सिर्फ 48 रनों के स्कोर पर ही यशस्वी जायसवाल (10), संजू सैमसन (0), रिंकु सिंह (1) सुर्यकुमार यादव (8) और शिवम दुबे (13) के रूप में अपने 5 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद ओपनर शुभमन गिल और रियान पराग ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

शुभमन और रियान की अर्धशतकीय साझेदारी

क्रीज के एक छोर पर जहां एक के बाद विकेट गिर रहे थे, वही, दूसरे छोर पर ओपनर शुभमन गिल डटकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने रियान पराग के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 54 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी को श्रीलंका के अनुभवी स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने तोड़ा। उन्होंने गिल को अपनी फिरकी में फंसाकर स्टंप आउट कराया। गिल ने 37 गेंदों में 39 रन और रियान ने 18 गेंदों में 26 रन बनाए। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 18 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से महेश थिक्षणा ने 4 ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, वनिंदु हसरंगा ने 2 तथा चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

Paris Olympics: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग, आर्चरी में भजन कौर की शानदार जीत

IND vs SL 3rd T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चामिंडु विक्रमासिंघे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और मथीशा पथिराना।