Home Cricket IND vs SL: बैटर्स ने किया सत्यानाश, श्रीलंका से 32 रनों से...

IND vs SL: बैटर्स ने किया सत्यानाश, श्रीलंका से 32 रनों से हारी टीम इंडिया

0
IND vs SL 2nd ODI Sri Lanka defeated India by 32 Runs, Rohit Sharma, Virat Kohli

कोलंबो। IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 240 रन बनाए थे। लेकिन जवाब में पूरी टीम इंडिया 42.2 ओवर्स में महज 208 रनों पर सिमट गई। अकेले जेफरी वांडरसे ने टीम इंडिया की नामचीन बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। वांडरसे ने 10 ओवर्स में 33 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि कप्तान चरिथ असलंका ने 3 विकेट झटके। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 64 और अक्षर पटेल ने 44 रनों का योगदान दिया।

जेफरी वांडरसे के आगे बिखरी टीम इंडिया

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरूआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि भारत आसानी से मैच जीत लेगा लेकिन यहीं पर जेफरी वांडरसे ने मैच को पलट कर रख दिया। वांडरसे ने एक के बाद एक लगातार 6 विकेट निकालकर भारत की स्थिति बिगाड़कर रख दी। भारत ने अपने ये टॉप 6 विकेट महज 49 रनों के अंतराल पर ही खो दिए। वांडरसे के चलते भारत का स्कोर 97/0 से 147/6 तक पहुंच गया।

Paris Olympics में अपने तीसरे मेडल से चूकीं मनु, चौथे नंबर पर रहीं

रोहित बने भारत के चौथे टॉप स्कोरर

रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ 2 रन बनाते ही वनडे में भारत के चौथे टॉप रन स्कोरर बन गए। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 10768 रन हैं। सचिन तेंदुलकर 18426 रन बनाकर पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर हैं। इस IND vs SL सीरीज में रोहित दो मुकाबलों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में यह तय है कि रोहित अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करेंगे।

रोहित की एक और ताबड़तोड़ फिफ्टी, भारत की मजबूत शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी भारत ने तेजतर्रार शुरुआत की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी उसी अंदाज में शुरु की, जैसे पहले मैच में खत्म की थी। गिल ने भी दूसरे छोर से रोहित का अच्छा साथ दिया। रोहित ने महज 30 गेंदों पर ही सीरीज में अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की। 7 ओवर की समाप्ति तक भारत के खाते में 50 रन जुड़ चुके थे। वहीं 11 ओवर के बाद भारत के खाते में 80 रन आए थे। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी। रोहित ने 44 बॉल पर 64 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके और 4 सिक्स शामिल रहे। रोहित को जेफरी वांडरसे ने पथुम निसंका के हाथों कैच कराया।

भारत को मिला 241 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका ने IND vs SL सीरीज के दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट हांसिल किए। जबकि, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। श्रीलंका को हालांकि अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने संभाला जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट लेने में सफल रहे। अंत में दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस ने अच्छी पारी खेल श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

Paris Olympics : हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया, 52 साल का चुकाया हिसाब

ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

– श्रीलंका को पारी की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने पथुम निसंका खाता भी नहीं खोल सके। स्कोर 0/1

– वाशिंगटन सुंदर ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। फर्नांडो 62 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर 74/2

– वाशिंगटन ने कुसल मेंडिस को भी अपना शिकार बनाया और श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। मेंडिस 42 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर 79/3

– श्रीलंका को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। अक्षर ने सदीरा समरविक्रमा को 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। स्कोर 111/4

– जनिथ लियानागे के रूप में श्रीलंका को पांचवा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जनिथ को 12 रनों के निजी स्कोर पर अपनी ही गेंद पर लपक लिया। स्कोर 136/5

– श्रीलंका केा छठा झटका भी 136 रनों के स्कोर पर ही लगा। अक्षर पटेल ने श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका को 25 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। स्कोर 136/6

पावरप्ले में श्रीलंका की धीमी बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ श्रीलंका ने IND vs SL सीरीज के दूसरे वनडे में बेहद धीमी बल्लेबाजी की। मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंका को बड़ा झटका देते हुए पथुम निसंका को पवेलियन लौटा दिया। निसंका को विकेट के पीछे केएल राहुल ने लपका। निसंका खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन दोनों ने ही बेहद धीमी बल्लेबाजी की। पावर प्ले के 6 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका के खाते में महज 24 रन जुड़े थे और एक विकेट गिरा था।

IND vs SL: दोनों टीम की प्लेइंग 11…

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, जेफरी वांडरसे, अकिला धनंजय और असिथा फर्नांडो।

Exit mobile version