Ind vs NZ Test Series : टीम इंडिया के खिलाड़ियों का कानपुर पहुंचना शुरू, पहला टेस्ट मैच 25 से

482
Advertisement

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ Test Series) के बीच 25 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में 25 नवंबर से खेला जाएगा। मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का कानपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को इसके 10 सदस्य चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें कप्तान अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा सहित अन्य खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें होटल लैंडमार्क टॉवर ले जाया गया। बाकी खिलाड़ी T20 सीरीज खत्म होने के बाद यहां आएंगे।

BAN vs PAK: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

तीन दिन क्वारैंटाइन रहेंगे सभी खिलाड़ी 

Ind vs NZ Test Series के पहले मैच के लिए चकेरी एयरपोर्ट पर टीम इंडिया चार्टर्ड प्लेन से पहुंची। यहां से खिलाड़ियों को बस से होटल लैंडमार्क टावर ले जाया गया। इस दौरान बायो बबल सिक्योरिटी थी। लैंडमार्क में सभी खिलाड़ी आज से तीन दिनों तक क्वारैंटाइन रहेंगे। शुक्रवार को आने वाले खिलाड़ियों में अंजिक्य‌ रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, इशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, केएस भरत, जयंत यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। रविंद्र जडेजा, जो अहमदाबाद से आ रहे हैं, करीब 2 घंटे बाद कानपुर पहुंचेंगे। उनकी फ्लाइट लखनऊ में लैंड करेगी और उसके बाद वह सड़क मार्ग से कानपुर के लैंडमार्क टॉवर पहुंचेंगे।

IND vs NZ: Martin Guptill के पास आज विराट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका 

22 नवंबर से शुरू होगा प्रैक्टिस सेशन

तीन दिन क्वारैंटाइन रहने के बाद सभी अन्य खिलाड़ियों के साथ 22 नवंबर से प्रैक्टिस सेशन शुरू करेंगे। लैंड मार्क में बायो बबल को लेकर विशेष सुविधाएं की गई हैं। बायो बबल के लिए एक विशेष गलियारा बनाया गया है। जिसे इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम की थीम पर सजाया गया है। इशांत शर्मा सभी खिलाड़ी बस में सवार हो गए थे। उसके 5 मिनट बाद इशांत शर्मा डिपार्चर गेट से एयरपोर्ट के बाहर निकले। एयरपोर्ट के अधिकारी बताया कि वह अपना कुछ सामान प्लेन में भूल गए थे। उसी को दोबारा लेने वह प्लेन में गए थे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply