IND vs NZ: 1101 दिन बाद आया रोहित का शतक, तोड़ डाले कई कीर्तिमान

0
286
IND vs NZ 3rd ODI Live Score Rohit Sharma, Shubman Gill hits centuries, smash records

इंदौर। IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने फार्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। रोहित शर्मा का बल्ला वैसे तो चल रहा था, लेकिन वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। लेकिन आज के मैच में जिस तरह रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, उससे साफ नजर आ रहा था कि आज रोहित कुछ अलग ही सोच कर आए हैं।

Indonesia Masters 2023 आज से, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पर होंगी निगाहें

आज IND vs NZ मैच में रोहित शर्मा का वही हिटमैन अवतार नजर आया, जैसे वे कुछ महीने पहले करते थे। रोहित शर्मा ने आज शतक तो लगाया ही है, साथ ही एक और नया कीर्तिमान रचने का काम किया। रोहित शर्मा अब उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें दुनियाभर के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही हैं। रोहित शर्मा अब युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग बनकर सामने उभरे हैं।

रोहित शर्मा वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने आज IND vs NZ मैच में जब शतक पूरा किया, तब तक छह छक्के मार चुके थे। उनके जोड़ीदार के तौर पर मैदान में उतरे शुभमन गिल भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच रोहित शर्मा ने छक्कों का एक नया कीर्तिमान रच दिया। रोहित शर्मा वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में नंबर तीन पर पहुंच गए हैं, उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोडऩे का काम किया है।

शतक लगाने के मामले में की पोंटिंग की बराबरी

इसके अलावा रोहित ने IND vs NZ मैच में आज इस शतक के साथ रिकी पोंटिंग के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में रिकी पोंटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित के अब 30 वनडे शतक हो चुके हैं। उनसे ऊपर अब सिर्फ विराट कोहली (46) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं।

Mo. Shami को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने दिए हर महीने सवा लाख देने के आदेश

वनडे में रोहित ने ठोंक दिए 272 सिक्सर

IND vs NZ मैच के बाद अब रोहित शर्मा के अब 272 छक्के हो गए हैं। वहीं सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने 270 छक्के लगाने के लिए जहां एक ओर 445 वन डे मैच खेले थे, वहीं रोहित शर्मा ने 272 छक्के लगाने के लिए 241 वन डे मैच ही खेले हैं। अब वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दो ही खिलाड़ी उनसे आगे हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी है, जिन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने किया कमाल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी इस वक्त वन डे क्रिकेट में कमाल कर रही है। आज IND vs NZ तीसरे वनडे में रोहित और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। ये इन दोनों के बीच दोहरे शतक की पहली साझेदारी है और शतक की दूसरी साझेदारी है। इस बीच रोहित शर्मा के कुछ ही देर बाद शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। हालांकि शतक पूरा करने के कुछ ही देर बाद 101 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। वैसे रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा वन डे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए थे, उन्होंने एमएस धोनी को पीछे कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here