वरसेस्टर। IND vs ENG U-19 : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारत की युवा रन मशीन बनते जा रहे हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे में सूर्यवंशी ने महज 52 गेंदों पर शतक ठोक दिया। 143 रनों की रिकॉर्ड पारी में उन्होंने 10 छक्के भी जड़े। वैभव की इस पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को 55 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 वनडे की IND vs ENG U-19 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली।
IND vs ENG U-19 मैच में वैभव ने विहान मल्होत्रा के साथ दूसरे विकेट के लिए 219 रन की पार्टनरशिप भी की। विहान ने 129 रन बनाए। वरसेस्टर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 363 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 45.3 ओवर में 308 रन बनाकर सिमट गई।
IND vs ENG 2nd test : आज टीम इंडिया करेगी ‘बर्मिंघम फतह’, जीत के साथ सीरीज बराबरी की तैयारी
वैभव सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
शनिवार को टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया अंडर-19 ने चौथे ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया। वे महज 5 रन बना सके। यहां से वैभव ने तेजी से बैटिंग की और महज 52 गेंद पर शतक लगा दिया। यह यूथ वनडे में सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी का रिकॉर्ड है।
वैभव ने पाकिस्तान के कामरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने यूथ वनडे में 53 गेंद पर शतक लगाया था। वैभव ने पारी में 10 छक्के लगाए। इसी के साथ वे यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने खुद के ही 9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
Neeraj Chopra ने जीता NC Classic 2025, 86.18 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल
मजबूत ओपनिंग के बाद बिखरा इंग्लैंड
भारत के 364 रनों के टारगेट के सामने इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत मिली। बीजे डॉकिंस और जोसेफ मूर्स ने टीम के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी की। मूर्स 52 और डॉकिंस 67 रन बनाकर आउट हुए। बस यहीं से पारी बिखरती चली गई। बेन मेयस खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान थोमस रीऊ भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इंग्लिश दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने एक छोर पर टीम को संभाला। लेकिन उन्हें दूसरे एंड पर सपोर्ट नहीं मिला। रॉकी ने सेंचुरी लगाई और टीम को 300 के करीब पहुंचाया। वे 107 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद टीम 308 पर सिमट गई। भारत से नमन पुष्पक ने 3 और राहुल अम्ब्रिश ने 2 विकेट लिए। दीपक देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 1-1 विकेट मिला। 3 बैटर रन आउट भी हुए।