लंदन। IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत में दो दिन से कम समय बचा है। इसी सीरीज से दोनों ही देश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के अपने-अपने अभियान की शुरूआत भी करेंगे। भारत के लिहाज से देखें तो ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई घरेलू सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में इस बार उम्मीदें परवान पर हैं और जिस एक खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वो हैं जसप्रीत बुमराह।
Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुए जोस बटलर, इन दिग्गज क्रिकेटरों से कर दी तुलना
वैसे तो ये लगभग साफ है कि बुमराह इस IND vs ENG सीरीज के 5 में से 3 टेस्ट ही खेलेंगे। लेकिन पहले टेस्ट में उनका उतरना तय है। इस सीरीज में बुमराह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में या न्यूट्रल वेन्यू पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं। ये रिकॉर्ड अभी इशांत शर्मा के पास है। इशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर 14 मैच की 22 पारियों में 48 विकेट झटके हैं। दूसरे स्थान पर कपिल देव 13 मैच की 22 पारियों में 43 विकेट लेकर हैं। बुमराह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उनके नाम 8 टेस्ट की 15 पारियों में 37 विकेट हैं।
National Wushu Championship : राजस्थान के आनंद ने जीता सिल्वर
बुमराह के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
कहा जा रहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को IND vs ENG सीरीज के 5 में से 3 टेस्ट ही खिलाए जाएंगे। ऐसा हुआ तो भी बुमराह के पास मौका होगा कि वो 3 टेस्ट की 6 पारियों में 12 विकेट झटक कर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भी बुमराह कपिल देव का रिकॉर्ड तो तोड़ ही सकते हैं। हालांकि बुमराह का जिस तरह का प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में होता है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इशांत शर्मा का 48 विकेट का रिकॉर्ड भी खतरे में है।
IND vs ENG: पहले टेस्ट से ठीक पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल
इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय | |||
खिलाड़ी का नाम | मैच | पारी | विकेट |
इशांत शर्मा | 14 | 22 | 48 |
कपिल देव | 13 | 22 | 43 |
जसप्रीत बुमराह | 8 | 15 | 37 |
अनिल कुंबले | 10 | 19 | 36 |
बिशन सिंह बेदी | 12 | 18 | 35 |
मोहम्मद शमी | 12 | 21 | 34 |
बीएस चंद्रशेखर | 9 | 15 | 31 |
जहीर खान | 8 | 14 | 31 |
रवींद्र जड़ेजा | 10 | 17 | 22 |
मुलवंतराय मांकड़ | 6 | 9 | 20 |
एस वेंकटराघवन | 10 | 16 | 20 |