Ind vs Eng: Rohit Sharma ने तोड़ा कपिल देव का यह खास रिकार्ड

0
468

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। ये छक्का लगाते ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का एक खास रिकार्ड तोड़ दिया और उनसे आगे निकल गए।

Tokyo Paralympics: भारतीय ध्वजवाहक टेक चंद पदक की रेस से बाहर  

Rohit Sharma ने तोड़ा कपिल देव का रिकार्ड

Rohit Sharma ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी इनिंग का पहला छक्का लगाते ही कपिल देव से आगे निकल गए। दरअसल भारत की ओर से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 61 छक्के लगाए थे। अब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 62 छक्के लगाकर  दिए। टेस्ट क्रिकेट में  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब चौथे नंबर पर आ गए।

Tokyo Paralympics: Table Tennis.. फाइनल में पहुंची Bhavina Patel, क्या बनेंगी पहली भारतीय महिला गोल्ड मैडलिस्ट

भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम 

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कुल 90 छक्के टेस्ट में लगाए थे तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर एम एस धोनी हैं, जिनके नाम पर कुल 78 छक्के दर्ज हैं। वहीं टेस्ट में 69 छक्के लगाने वाले सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं रोहित अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। कपिल देव इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।

IPL2021 के दूसरे फेज में खेलेंगे ये चार धाकड़ गेंदबाज, ये टीमें हुई मजबूत

इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के

इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं और उनके नाम पर कुल 439 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में 550 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर तो 476 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here