IND vs ENG: पहले दिन दो शतक, दूसरे दिन भी होगा धमाल; स्कोर जाएगा 500 पार!

1300
IND vs ENG, Indian Batters Dominated day 1, now all eyes on day 2, latest sports update
Advertisement

लीड्स। IND vs ENG पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शतकों के दम पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बोर्ड पर लगाए। जायसवाल ने 101 रनों की पारी खेली, वहीं गिल 127 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं गिल का साथ इस समय उप-कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर दे रहे हैं। इंग्लैंड में पहले दिन 359 रन बनाकर भारत ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इनमें से एक रिकॉर्ड है पहले दिन दो शतक का। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब दो भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की सरजमीं पर पहले ही दिन शतक जड़ा हो। वहीं ऑलओवर यह मात्र तीसरी घटना है।

गिल और जायसवाल ने बनाए कई रिकॉर्ड

IND vs ENG पहले टेस्ट में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल (42) के साथ मिलकर सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पहला टेस्ट खेल रहे साई सुदर्शन कुछ प्रभाव नहीं डाल पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बड़े ही कम अंतराल में 2 विकेट विकेट गिरने के बावजूद यशस्वी जायसवाल का ध्यान भंग नहीं हुआ और वह क्रीज पर डटे रहे। कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। जब जायसवाल शतक के करीब पहुंचे तो उनके हाथ में लगी गेंद की वजह से दर्द होने लगा। इसके बावजूद वह डटे रहे और अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक जड़ा।

एक ही दिन में दो शतक का कारनामा

जायसवाल के शतक ने टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। इसके बाद गिल की नजरें पहले ही दिन मेजबानों पर शिकंजा कसने की थी। IND vs ENG सीरीज में कप्तान के रूप में अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने भी इसके बाद अपना शतक पूरा किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल इसी के साथ बतौर कप्तान पहले टेस्ट में शतक जडऩे वाले चौथे भारतीय बने। गिल-जायसवाल इसी के साथ इंग्लैंड की सरजमीं पर दौरे के पहले दिन शतक जडऩे वाली पहली भारतीय जोड़ी बन चुकी है। 93 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। वहीं भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी घटना है। इससे पहले 2001 में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर और 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने श्रीलंका दौरे के पहले दिन शतक जड़ा था।

IND vs ENG : यशस्वी के बाद शुभमन गिल ने भी जड़ी सेंचुरी, पहले दिन भारत का स्कोर 359/3

आज भी भारतीय बल्लेबाजों से डटे रहने की उम्मीद

भारत को उम्मीद है कि वे इस शुरुआत का फायदा उठाएंगे और IND vs ENG पहले टेस्ट के दूसरे दिन कुछ और रन जोड़ेंगे। गिल और पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। पंत ने कुछ छक्के भी लगाए, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज दिन के अंत तक थके हुए दिखे। भारत के पास अभी करुण नायर, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर जैसे बल्लेबाज आने बाकी हैं। वे दूसरे दिन तेजी से रन बनाना चाहेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो गिल की कप्तानी वाली टीम दूसरे सत्र में पारी घोषित करने पर विचार कर सकती है।

IND vs ENG : तीसरे दिन पहले सत्र का खेल अहम, भारत को चाहिए विकेट, टीम को बुमराह से आस

Share this…