IND vs ENG : 407 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, सिराज को 6 विकेट, भारत को पहली पारी में 180 रनों की बढ़त

439
IND vs ENG 2nd test Live Score, England all out for 407 runs, Siraj takes 6 wickets, Latest Sports Update
Advertisement

बर्मिंघम। IND vs ENG : बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल किए। एक समय लग रहा था कि भारत इंग्लैंड को 200 रनों से पहले आउट कर बड़ी बढ़त लेगा। लेकिन जैमी स्मिथ और हैरी ब्रुक के बीच हुई 303 रनों की साझेदारी ने टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी करवाई। हालांकि ब्रुक के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी को सिराज ने निपटा दिया। आकाशदीप ने 4 विकेट झटके।

जेमी स्मिथ और ब्रूक के शतक, रिकॉर्ड साझेदारी

इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक ने शानदार शतक ठोके। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 368 गेंदों पर 303 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। आकाशदीप ने ब्रुक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ब्रुक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। ये ब्रुक के करियर का 9वां शतक रहा। जबकि जेमी स्मिथ 184 रनों पर नाबाद रहे। स्मिथ ने 80 गेंदों पर टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 249/5

IND vs ENG दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड को झटके के साथ हुई। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। स्मिथ ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक भी मौजूद थे। लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 249 रन बना लिए थे।

Sports : कुणाल मनचन्दा होंगे बिलियर्ड्स-स्नूकर विंग के अध्यक्ष

दूसरे दिन भारत से 510 रन पीछे

भारत की पहली पारी IND vs ENG दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए थे और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही थी। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला था।

RCA : 15 महीने बाद खुले आरसीए ऑफिस के ताले, 6 जुलाई को कार्यभार संभालेगी नई एड-हॉक कमेटी

IND vs ENG : प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Share this…