IND vs ENG: लंच के ठीक बाद हैरी ब्रूक का भी शतक, जेमी पहले ही जड़ चुके सैकड़ा, मजबूती से बढ़ रहा इंग्लैंड

403
IND vs ENG 2nd test day3, harry brook and smith scored century, latest sports update
Advertisement

बर्मिंघम। IND vs ENG दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को शुरूआती सफलताएं मिली लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के सामने भारतीय गेंदबाज लाचार नजर आए। आज लंच के तुरंत बाद हैरी ब्रूक ने अपना शतक पूरा किया जबकि लंच से पहले जेमी स्मिथ भी सैकड़ा लगा चुके थे। ब्रूक ने अपना शतक 137 गेंदों पर पूरा किया और लंच के बाद खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना चुका था। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने जल्दी विकेट लेने की चुनौती है अन्यथा एक बार फिर यह टेस्ट मैच फंस सकता है।

दिन की शुरूआत में सिराज को मिली दोहरी सफलता

IND vs ENG दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। स्मिथ ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इससे पहले उन्होंने 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वह 121 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक भी मौजूद हैं जिन्होंने शतक जड़ दिया है।

इधर ब्रूक के शॉट पर शुभमन गिल के सिर पर लगी गेंद

इंग्लैंड के खिलाफ पारी का 37वां ओवर रवींद्र जडेजा ने किया। तब क्रीज पर जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक मौजूद थे। IND vs ENG मैच के इस ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक ने बहुत ही जोरदार स्ट्रोक मारा, जो स्लिप में खड़े शुभमन गिल की तरफ गया। शॉट इतना तेज था कि गिल उसे सही से जज नहीं कर पाए और गेंद उनके हाथों की बजाए सिर पर जाकर लगी। इसके बाद मैदान पर मौजूद भारतीय प्लेयर्स हैरान रह गए। फिर तुरंत ही फिजियो उनकी जांच के लिए पहुंचे। लेकिन यह अच्छा हुआ कि गेंद से उन्हें चोट नहीं लगी।

IND W vs ENG W: इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया, आज जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज फतह पर निगाहें

जैमी स्मिथ ने लगाया दमदार शतक

मैच में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब बेन डकेट और ओली पोप अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद जैक क्राउली भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान बेन स्टोक्स ने जीरो रन बनाए। जो रूट 22 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में इंग्लैंड की टीम 84 रनों पर पांच विकेट गंवाकर संकट से घिरी हुई नजर आ रही थी। फिर टीम के लिए हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की। स्मिथ ने मैदान पर तेजी के साथ रन बनाए। इंग्लैंड ने अभी तक IND vs ENG टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। वह भारतीय टीम से 308 रन पीछे है।

WI vs ENG : वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, हैरी ब्रुक को कमान

World Cup 2023: इंग्लैंड टीम में हुए बड़े बदलाव, हैरी ब्रूक को मिली जगह; तूफानी बल्लेबाज बाहर

 

Share this…