IND vs ENG: ‘बर्मिंघम के किंग’ बने शुभमन, ठोक डाला अपना पहला दोहरा शतक

391
IND vs ENG 2nd test day 2, shubhman gill scored double century, created history in london, latest sports update
Advertisement

लंदन। IND vs ENG दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर कमाल दिखा रहा है। गिल ने आज लंच के बाद कुछ ही देर में अपने करियर का दोहरा शतक ठोक डाला। गिल ने अपना दोहरा शतक 311 गेंदों में पूरा किया। हालांकि आज लंच से ठीक पहले रविंद्र जडेजा अपने शतक से चूक गए थे और 89 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल 201 रनों पर और दूसरे छर पर वॉशिंगटन सुंदर 21 रनों पर खेल रहे थे।

 

गिल ने खत्म किया 23 साल का इंतजार, किया कमाल

राहुल द्रविड़ ने 2002 में ओवल में खेले गए मैच में 217 रन की पारी खेली थी। उनके बाद से अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में इतने रन नहीं बना सका था। गिल ने 23 साल बाद अब यह उपलब्धि हासिल कर ली है और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। IND vs ENG सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। उनकी वजह से ही पहले दिन भारतीय टीम 400 रनों के स्कोर को पार कर पाई। गिल ने दूसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी की और वह अभी कायसेंकायसंका रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs ENG: आज शुभमन गिल को चाहिए महज इतने रन, सचिन-विराट सब होंगे पीछे

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने IND vs ENG मैच के दूसरे दिन अपनी पारी में 150 रन पहले सत्र में ही बना लिए। अब वे दोहरे शतक की ओर अग्रसर है। इसी के साथ वह बर्मिंघम के मैदान पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले कोहली ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर 149 रनों की पारी खेली थी। गिल अब बर्मिंघम के मैदान पर 150 रनों की टेस्ट पारी खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था।

Share this…