IND vs ENG Day 1: शुभमन गिल का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक, पहले दिन भारत का स्कोर 310/5

327
IND vs ENG 2nd Test Day 1, Shubman Gill hits century, Yashasvi Jaiswal, Latest Sports Update
Advertisement

बर्मिंघम । IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए थे। क्रीज पर गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद थे।

80वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक पूरा किया है। उन्होंने जो रूट के ओवर की आखिरी दो बॉल पर दो चौके लगाए और सेंचुरी पूरी की। फिर भारतीय कप्तान ने अपने अंदाज में शतक का सेलिब्रेशन किया। लगातार दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक जड़ा है। उन्होंने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया है। गिल के अलावा टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

नहीं चले रेड्डी, पंत भी जल्दी आउट

तीसरे सत्र के खेल में भारत को दो झटके लगे। इस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके कुछ देर बाद भी शोएब बशीर ने भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने पंत को अपना शिकार बनाया। पंत 42 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। पंत की जगह नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए लेकिन महज एक रन बनाकर आउट हो गए। क्रिस वोक्स ने रेड्डी का विकेट लिया। इस समय भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन हो गया था।

चायकाल तक भारत का स्कोर 182/3

IND vs ENG मैच के दूसरे सत्र में भारत ने तीसरा विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया। वह 107 गेंदों में 13 चौके की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 42 और उपकप्तान ऋषभ पंत 14 रन बनाकर डटे हुए हैं। भारत ने पहली पारी में तीन विकेट पर 182 रन बना लिए हैं।

पहले सेशन में दोनों टीमें बराबर, यशस्वी का अर्धशतक

IND vs ENG 2nd Test Match का पहला सेशन दोनों टीमों के नाम रहा। लंच तक खेले गए 25 ओवर्स के खेल में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। भारत को पहला झटका शुरू में ही लग गया। जबकि केएल राहुल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि 24वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां करुण नायर 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया।

लंच पर यशस्वी जायसवाल 62 रन पर नाबाद लौटे। 22वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने जोश टंग के ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाए। जायसवाल ने टेस्ट करियर में 11वां अर्धशतक पूरा किया है।

भारतीय टीम में 3 बदलाव

भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा, हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। अगर पिच में कुछ है, तो पहले दिन ही रहता है। टीम में तीन बदलाव किए हैं, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप खेल रहे हैं। बुमराह IND vs ENG 2nd Test मैच में नहीं खेलेंगे, यह सिर्फ उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का फैसला है।

तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में है, वहां पिच में ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए बुमराह को वहां के लिए बचाकर रखा है। कुलदीप को खिलाने का मन था, लेकिन अंत में बैटिंग को थोड़ा और गहराई देने का फैसला किया।

IND vs ENG : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

https://fitsportsindia.com/cricket/india-vs-england-1st-test-in-nottingham-will-team-india-make-this-record-in-89-years/

Share this…