नई दिल्ली। IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया। यशस्वी जायसवाल के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भी मैच के पहले ही दिन शानदार शतक जड़ा। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए थे। कप्तान शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन पर नाबाद लौटे। दोनों 138 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने।
HUNDRED from the Skipper! 💯
First match as Test Captain and Shubman Gill has scored a sublime century! 👏👏
His 6th Ton in Test cricket 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/CVTE7wK2g0
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 140 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके जड़े। शुभमन और यशस्वी के शानदार शतकों के दम पर ही टीम इंडिया टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
जायसवाल ने ठोका शतक, इंग्लैंड में पहला, करियर की 5वीं सेंचुरी
इंग्लैंड के खिलाफ IND vs ENG सीरीज के पहले ही टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार सेंचुरी ठोकी। यशस्वी ने 144 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह इंग्लैंड में उनका पहला और करियर का 5वां शतक रहा। यशस्वी ने ब्रायडन कार्स के ओवर में लगातार दो चौके लगाए और एक रन लेकर शतक पूरा किया। इसके साथ ही यशस्वी ने एक और रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज किया है। जायसवाल इंग्लैंड में पहली पारी में शतक बनाने वालो 5वें भारतीय बने हैं।
💯 for Yashasvi Jaiswal! 👏 👏
5th hundred in Test cricket! 👍 👍
This has been a fine knock in the series opener! 🙌 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW#TeamIndia | #ENGvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/pGmPoFYik6
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
5⃣0⃣ for Yashasvi Jaiswal! 👏
His first in England & 11th overall in Test cricket! 👍
Him & captain Shubman Gill are keeping the scoreboard ticking! 👌#TeamIndia approaching 140.
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW#ENGvIND | @ybj_19 | @ShubmanGill pic.twitter.com/GSnnFPIuMz
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
लंच तक भारत को दो झटके, सुदर्शन का नहीं खुला खाता
लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले मैच में अच्छी शुरूआत के बाद भारतीय टीम को दो झटके लगे। IND vs ENG 1st Test मैच से टेस्ट करियर का डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लंच तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे।
Lunch 🍱 on the opening day of the 1st Test.#TeamIndia move to 92/2, Yashasvi Jaiswal unbeaten on 42*
Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/21wp9iQQKb
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
IND vs ENG सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ मनचाहे शॉट खेले और रन बटोरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि टीम इंडिया लंच तक का समय बिना विकेट खोए निकाल लेगी। लेकिन लंच से ठीक पहले एक के बाद एक दो झटकों से टीम इंडिया पटरी से उतरी दिखाई दी।
IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने बता दिया सीरीज का नतीजा, 3-1 से जीतेगा भारत!
पहले 91 रनो के स्कोर पर केएल राहुल (42 रन) को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। इसके बाद करियर का पहला मैच खेलने क्रीज पर आए साई सुदर्शन को बेन स्टोक्स ने चलता किया। सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लंच तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन था। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर नाबाद हैं।
A solid start from #TeamIndia openers in Headingley 🙌
Fifty partnership 🆙 between KL Rahul and Yashasvi Jaiswal 👏
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND | @klrahul | @ybj_19 pic.twitter.com/IIVYwByVuY
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
IND vs ENG : दोनों टीमों का प्लेइंग-11
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।