मुंबई। IND vs AUS: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। इससे पहले महाराष्ट्र और मुंबई के बीच वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने मुंबई के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़ दिया है। शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट मुंबई के लिए खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए उन्हें मुंबई के स्क्वाड में शामिल किया गया है। उन्होंने वॉर्मअप मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक लगा दिया है। दुबे ने सिर्फ 63 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुबे किस फॉर्म में हैं।
ICC Women’s WC: भारत की हार से अंकतालिका में टॉप 4 के लिए होड़, नेट रन रेट पर फंसेगा पेंच
ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए दुबे को टीम में मिली है जगह
IPL 2023: आखिरी ओवर के रोमांच की पूरी कहानी, कैसे हार के मुंह से जीत छीन लाए रवींद्र जडेजा!
एशिया कप 2025 में भी शिवम दुबे ने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया था। बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे मैचों के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। IND vs AUS इस सीरीज के लिए शिवम दुबे को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है। शिवम दुबे की फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 25 मैचों की 40 पारियों में 1541 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। दुबे ने 44.02 की औसत और 69.69 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दौरान नाबाद 121 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। गेंदबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 58 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनामी 2.76 और औसत 21.72 रहा है। 53 रन देकर 7 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
Rashid Khan ने रचा इतिहास, पूरे किए 200 वनडे विकेट
एशिया कप में खेली थी धांसू पारी
शिवम दुबे ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से खूब प्रभावित किया था। इसी की बदौलत IND vs AUS टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना गया। खासतौर पर फाइनल मुकाबले में शिवम के बल्ले से निकले वो 33 रन बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए थे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर अहम समय पर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई थी। अभ्यास मैच की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने भी इस मुकाबले में कमाल शतक जड़ा था। महाराष्ट्र के लिए खेल रहे शॉ ने पहली पारी में 181 रन ठोके थे। उनके साथ अर्शीन कुलकर्णी ने भी शानदार सेंचुरी जड़ी थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई थी।