पर्थ। IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी बेहद खराब रही। रोहित महज 8 रन और विराट बिना खाता खोले आउट हो गए। चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार रोहित और विराट मैदान पर उतरे थे। पिछले दिनों उनके संन्यास को लेकर मचे बवाल के कारण मैदान पर बड़ी संख्या में भारतीय फैंस दोनों खिलाड़ियों को चीयर करने पहुंचे थे। लेकिन दोनों ने निराशाजनक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
T20 Tri Series में अफगानिस्तान की जगह खेलेगी यह टीम, शेड्यूल घोषित
रोहित को हेजलवुड ने चौंकाया
रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ भारतीय पारी की संभलकर शुरूआत की। पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने शानदार शुरूआत दी। यही कारण रहा कि रोहित और गिल ने बिना किसी हड़बड़ाहट के शुरूआत की।
ICC Women’s WC: एक और रद्द मुकाबले से द. अफ्रीका सेमीफाइनल में, भारत को भी फायदा; ये तीन टीमें बाहर
रोहित शर्मा मिचेल स्टॉर्क के ओवर में काफी परेशानी में दिखाई दिए। हालांकि इसके बाद पारी के चौथे ओवर की चौथी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने स्लिप पर मैट रेनशॉ के हाथों कैच कराया। हेजलवुड की शॉर्ट लेंथ बॉल उछलकर रोहित शर्मा की छाती तक आई। रोहित ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल पर पुश करना चाहते थे, लेकिन स्लिप पर कैच दे बैठे।
IND W vs ENG W: आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट
खाता नहीं खोल पाए विराट
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। लंबे अरसे बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मी थी, लेकिन विराट ने भी निराश किया। विराट पहली ही गेंद से रन बनाने को लेकर जूझते दिखाई दिए। 7 गेंद खेलने के बाद भी विराट अपना खाता नहीं खोल पाए थे। इस दबाव का असर दिखाई दिया। 8वीं गेंद पर विराट मिचेल स्टार्क की गेंद पर कूपर कॉनोली के हाथों लपके गए। बिना खाता खोले ही विराट को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।