Home Cricket ICC Women’s World Cup 2022: वर्षा प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को मिली...

ICC Women’s World Cup 2022: वर्षा प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को मिली पहली जीत

0
ICC Women's World Cup 2022 New Zealand get first win in rain-affected match latest sports news in hindi

नई दिल्ली। ICC Women’s World Cup 2022 में अपना दूसरा मैच खेल रही न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 68 गेंदो में 79 रन बनाए। वही, नॉन स्ट्राइक पर खेल रही अमेलिया केर ने भी सूजी बेट्स का साथ देते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। बांग्लादेश को इस मैच में एकमात्र विकेट सलमा खातून ने सोफी डिवाइन के रूप में दिलाया।

ICC Women’s World Cup : हायन्स के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 12 रनों से दी मात

पहले मैच में मिली थी हार

अपने पहले मैच में वेस्ट इंडीज के हाथों हारने केे बाद यह न्यूजीलैंड की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। वह इस समय पॉइंट्स टेबल में 2 अंको के साथ में तीसरे पायदान पर है। वही, पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर चल रही बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 32 रनों से हराया था।

IND vs SL: कपिल देव के खास क्लब में शामिल हुए रवींद्र जडेजा

बारिश के चलते हुई थी मैच में देरी

वर्षा प्रभावित इस मैच में ओवर लिमिट 50 की जगह 27 कर दी गई। दोनों टीमों को खेलने के लिए 27-27 ओवर मिले। जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। बांग्लादेश ने इसे स्वीकार कर न्यूजीलैंड को 8 विकेट खोकर 140 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की ओर से ओपनर फरगना होक ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से एमी सैटरथवेट ने 3 विकेट अपने नाम किये।

ICC Womens World Cup 2022 : साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 32 रनों से दी शिकस्त

कप्तान बेट्स के नाम रहा मुकाबला

न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का आवॉड जीतने के साथ-साथ और भी कई रिकॉर्डस अपने नाम किये है। ICC Women’s World Cup 2022 में सूजी ने 22 मैचों में 62.87 की औसत के साथ 21 पारियों में 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1,006 रन बनाए है। विश्व कप में वह ऐसा करने वाली छठी तथा न्यूजीलैंड की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version