ICC Women’s WC: द. अफ्रीका की जीत से भारत का टॉप स्पॉट खतरे में, ऐसे हैं अंकतालिका के समीकरण

415
ICC Women's WC south africa beat new zealand by 6 wickets, india may loose top spot, latest sports update
Advertisement

कोलंबो। ICC Women’s WC: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 7वें मैच में 6 विकेट से हराया। इसी के साथ अफ्रीकी टीम ने भी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। साउथ अफ्रीका इस जीत के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड हार के साथ 7वें पायदान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका की इस जीत से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, टीम अब सबसे नीचे 9वें पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने अभी तक वुमेंस वर्ल्ड कप में दो मैच -बांग्लादेश और भारत- के खिलाफ खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

इस एक मुकाबले ने बदल दी अंकतालिका

ICC Women’s WC: भारत की जीत से अंक तालिका में मची खलबली, पाकिस्तान के हुए बुरे हाल

मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम 8वें तो न्यूजीलैंड की टीम 7वें पायदान पर थी। न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाकर साउथ अफ्रीका ने दो पायदान की छलांग लगाई है और टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड 7वें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं पाकिस्तान 6ठें से 8वें पायदान पर खिसक गई है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -1.777 का है जो ICC Women’s WC में सबसे खराब है। हालांकि द. अफ्रीका की इस जीत के बाद भारत का टॉप स्पॉट खतरे में आ गया है और आज इंग्लैंड इस स्थान पर कब्जा कर सकता है।

Sanju Samson टीम से बाहर क्यों ? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम पर उठे सवाल

इंग्लैंड बना भारत की नंबर-1 की गद्दी के लिए खतरा

इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच आज ICC Women’s WC 2025 का 8वां मैच गुवाहटी में खेला जाना है। इस मैच में इंग्लिश टीम फेवरेट है, उन्होंने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से कुचला था। फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2 पॉइंट्स और +3.773 के शानदार नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। अगर आज वह बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच जीतते हैं तो वह भारत को पछाड़ नंबर-1 की पोजिशन पर कब्जा जमाएंगे। दरअसल, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का नेट रन रेट +1.515 का है, इस वजह से भारत के बराबर 4 अंक होने के बावजूद इंग्लैंड पहला स्थान हासिल कर लेगा।

Share this…