मुंबई। ICC Women’s WC 2025 के ग्रुप स्टेज में आज डबल हेडर के दो मुकाबले खेले जाएंगे। ये दोनों ही लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले होंगे। आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच महज औपचारिकता भर है। क्योंकि भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल राउंड के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि बांग्लादेशी महिला टीम का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में कुछ खास नहीं रहा था।
यही वजह है कि वह अपने आखिरी मुकाबले से पूर्व ही सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। भारतीय महिला टीम की कोशिश रहेगी कि वह ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर अहम मुकाबलों से पूर्व अच्छी लय हासिल करे। वहीं विपक्षी टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट से सम्मान के साथ विदाई ले।
Kicking off today’s huge #CWC25 double header 👊
How you can watch 📲 https://t.co/7wsR28P7Sa pic.twitter.com/HgiLSJpbjI
— ICC (@ICC) October 25, 2025
भारत और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड, अहम होगा आज का मुकाबला
अहम मुकाबले से पूर्व बात करें दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों के इतिहास के बारे में तो यहां भारतीय महिला टीम का पलड़ा बांग्लादेशी महिला टीम के खिलाफ भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 8 वनडे मैच खेले गए हैं। इस बीच भारतीय महिला टीम को 6 मुकाबलों में कामयाबी मिली है। जबकि बांग्लादेशी महिला टीम महज एक मैच जीत पाई है।
इसके अलावा एक मैच टाई रहा है। ICC Women’s WC में आज का यह मुकाबला इसएि भी अहम है क्योंकि भारत के मध्यक्रम की परीक्षा अभी नहीं हुई है, लेकिन नॉकआउट मैचों से पहले उनके लिए पिच पर समय बिताना काफी अहम होगा। भारत ने अब तक पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और सिर्फ एक बार लक्ष्य का पीछा किया है। इसलिए टॉस जीतने पर टीम खुद को चेज में आजमाने का फैसला कर सकती है, ताकि तैयारी पूरी हो सके।
An epic contest to sign off from the League Stage at #CWC25 🔥
How to watch 📲https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/0uD1f0uVhC
— ICC (@ICC) October 26, 2025
आज भारत के इन खिलाडिय़ों पर रहेंगी नजरें
भारत को एक बार फिर रेणुका सिंह से शुरुआती विकेटों की उम्मीद होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वही किया। ICC Women’s WC में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैचों में चूकने और दो मैचों में बिना विकेट रहने के बाद रेणुका नवी मुंबई में फिर से अपनी लय फिर पकड़ पाईं। शुरुआती स्विंग का फायदा उठाते हुए उन्होंने क्रांति गौड़ के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शुरुआत में ही रोक दिया।
उनके स्पेल ने भारत के दबदबे की नींव रखी। बांग्लादेश की बात करें तो बांग्लादेश की लेग स्पिनर जोड़ी राबेया खान और शोरना अख्तर दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में नवी मुंबई की गर्मी में लंबा स्पेल डालते हुए अपनी गेंदबाजी में ऊर्जा और नियंत्रण को दिखाया था। राबेया ने खतरनाक चमारी अतापत्तू को आउट कर श्रीलंका की लय तोड़ी, जबकि शोरना ने हसिनी पेरेरा और निलाक्षिका सिल्वा को आउट कर विपक्ष को सिर्फ 202 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
Shreyas Iyer की इंजरी पर बड़ा अपडेट, इतने समय तक रहना होगा क्रिकेट से दूर
आज इंग्लैंड के आगे न्यूजीलैंड वूमेन की होगी कड़ी परीक्षा
इंग्लैंड वूमेन बनाम न्यूजीलैंड वूमेन के बीच ICC Women’s WC 2025 का 27वां मैच आज सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड वूमेन टीम को अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया वूमेन के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड वूमेन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड वूमेन इंडिया वूमेन के खिलाफ पिछला मैच 57 रन से हार कर टूर्नामेंट में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
न्यूजीलैंड के तरफ से ब्रुक हॉलिडे, इसाबेला गेज ने इस मैच में अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 78 रन बनाए हैं और लिन्सी स्मिथ ने 2 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड वूमेन टीम इस मैच को जीतकर एक बार फिर से जीत की राह पर लौटना चाहेगी दूसरी तरफ न्यूजीलैंड वूमेन की कोशिश टूर्नामेंट में अपने सफर को जीत के साथ समाप्त करने के ऊपर रहेगी।
