मुंबई। ICC Women’s ODI World Cup 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक फाइनल रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विजेता टीम के लिए अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी का ऐलान किया है। पिछली बार की तुलना में इस बार इनामी राशि चार गुना अधिक होगी।
IND vs AUS : हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से भारत ढेर, मेलबर्न टी-20 में रचा इतिहास
ICC ने बढ़ाई इनामी राशि, अब मिलेंगे 123 करोड़ रुपए
आईसीसी ने घोषणा की है कि ICC Women’s ODI World Cup 2025 की चैंपियन टीम को 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 123 करोड़ रुपये मिलेंगे। साल 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप में केवल 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 31 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गई थी। इस तरह, 2025 के संस्करण में चार गुना वृद्धि की गई है, जो महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
BCCI ने खोला खजाना, घरेलू टूर्नामेंटों की ईनामी राशि कई गुना बढ़ी
IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हराया, सिर्फ अभिषेक ने दिखाया दम
मेन्स वर्ल्ड कप से भी ज्यादा इनामी राशि
दिलचस्प बात यह है कि ICC Women’s ODI World Cup की इनामी राशि अब पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी अधिक हो गई है। भारत में खेले गए उस टूर्नामेंट में विजेता ऑस्ट्रेलिया को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 89 करोड़ रुपये) मिले थे, जबकि अब महिला टीमों को उससे भी अधिक राशि दी जाएगी। यह फैसला महिला क्रिकेट में समानता और सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
ICC Women’s WC: इस बार खत्म होगा 52 साल का सूखा, दुनिया को मिलेगा नया वर्ल्ड चैम्पियन
ICC Women’s ODI World Cup: अब तक के चैंपियंस
| देश | खिताब जीतने का साल | कुल बार | 
|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022 | 7 | 
| इंग्लैंड | 1973, 1993, 2009, 2017 | 4 | 
| न्यूजीलैंड | 2000 | 1 | 
| भारत / साउथ अफ्रीका | – (2025 में मौका) | 0 | 
 
		