ICC Women’s ODI Ranking: चमारी अथापत्थु बनी विश्व की नंबर-1 बल्लेबाज, जयसूर्या की बराबरी की

0
295
ICC Women's ODI Ranking: Chamari Athapaththu became world's number-1 batsman, equals Jayasuriya latest sports news in hindi
Pic Credit: @ICC

नई दिल्ली। ICC द्वारा जारी की गई ICC Women’s ODI Ranking की ताजा रैकिंग में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु विश्व की नई नंबर-1 बल्लेबाज बन गई है। वे पहली श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर यह स्थान प्राप्त किया है। वे अपने राष्ट्र की दूसरी खिलाड़ी है, जिन्होंने वनडे रैंकिंग के इतिहास में नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान प्राप्त किया है। उनसे पहले यह कारनामा श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सरनाथ जयसूर्या ने किया था।

IND vs WI: सिर्फ 3 और विकेट जडेजा को बनाएंगे नंबर-1 बॉलर!, कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

ICC Women’s ODI Ranking की टॉप-10 बल्लेबाज

ICC Women’s ODI Ranking सूची में चमारी ने 6 स्थान की लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। विश्व की नंबर-1 बल्लेबाज अथापत्थु को इस सूची में 758 अंक मिले है। पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आई ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को 754 अंक प्राप्त है। वहीं, दूसरे स्थान से तीसरे पायदान पर खिसकी साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट के 732 अंक हो गए है। इसके अलावा चौथे नंबर पर इंग्लैंड की नेटली साइवर 731 अंक, 5वें पायदान पर पहुँची ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग के 717 अंक, छठें स्थान पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 716 अंक, 7वें पायदान पर भारतीय बललेबाज स्मृति मंधाना 714 अंक, 8वें स्थान पर ऑस्टेªलिया की एलिसे पेरी अंक, 9वें स्थान पर वेस्ट इंडीज की स्टैफनी टेलर 618 अंक और 11वें स्थान से 10 पायदान पर आई इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के 595 अंक हो गए है।

Neeraj Chopra बनाएंगे मैदान से दूरी, अब सिर्फ वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ चमारी के शतक

ICC Women’s ODI Ranking हांलही में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वन-डे सीरीज में 33 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज चमारी अथापत्थ्ु ने 2 मैचों में शतकीय पारी खेली। उन्होंने पहले मैच में 108 रन तथा निर्णायक मुकाबले में 140 रन की धुआंधार पारी खेली थी। आखिरी मैच की उस पारी में उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 9 छक्के तथा 13 चौके जड़े। साथ ही उन्होंने निलाक्षी डी सिल्वा के साथ मिलकर जबदस्त साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 190 रन जोड़कर वनडे में श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। चमारी के कारण यह पहली बार संभव हुआ जब श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को किसी एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया।

BCCI: आज हो सकता है नए चीफ सेलेक्टर का एलान, हेड कोच की भी होगी घोषणा

हार के बाद भी न्यूजीलैंड को हुआ फायदा

श्रीलंका से मिली से हार के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम को कुछ फायद मिला है। बल्लेबाजों की ICC Women’s ODI Ranking लिस्ट में किवी कप्तान सोफी डिवाइन ने 6 स्थान की छलांग लगाकर 13वां स्थान प्राप्त किया है। श्रीलंका के खिलाफ सोफी ने 3 मैचों में 194 रन बनाए थे। वहीं, टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहु तीन पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर आ गई है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here