Home Cricket ICC Test Ranking: लाबुशेन को पछाड़कर जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज, अश्विन...

ICC Test Ranking: लाबुशेन को पछाड़कर जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज, अश्विन अब भी टॉप पर

0

नई दिल्ली। ICC ने टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों की ताजा रैकिंग जारी कर दी है। जिसमें जो रूट नंबर-1 बल्लेबाज बन गए है। रूट ने लाबुशेन को पछाड़कर इस स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब-भी टॉप पर बने हुए है। रूट ने इंग्लैंड में चल रहे एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी शतक जमाया था। जिसके चलते उनकी रैकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिला। ICC Test Ranking में टॉप-10 की सूची में भारतीय टीम की ओर से केवल ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

Taipei Open 2023: प्रणॉय और पारूपल्ली ने जीता पहला दौर, टूर्नामेंट में तान्या अब इकलौती भारतीय महिला

सबको पछाड़कर रूट ने लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जो रूट ने ICC Test Ranking में 5 नंबर की लंबी छलांग लगाई। वहीं, टॉप-3 में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की रैकिंग में गिरावट देखने को मिली है। लाबुशेन 2 स्थान नीचे आए है। वहीं, ट्रेविस हेड 1 तथा स्टीव स्मिथ 4 स्थान नीचे आ गए है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा को 2-2 स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अब भी 5वें स्थान पर बरकरार है।

Women’s Emerging Asia Cup: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 31 रन से हराया, श्रेयांका ने झटके 4 विकेट

ICC Test Ranking टॉप-10 की इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 4 बल्लेबाज शामिल है। सूची में पहले स्थान पर जो रूट के 887 अंक है। वहीं, दूसरे स्थान पर आए केन विलिमसन के अब 883 अंक है। तीसरे स्थान पर खिसके मार्नस लाबुशेन के अब 877 अंका हो गए है। इसके अलावा चौथे स्थान पर ट्रेविस हेड 873 अंक, 5वें पर बाबर आजम 862 अंक, छठें पर स्टीव स्मिथ 861 अंक, 7वें पर उस्मान ख्वाजा 836 अंक, 8वें पर डेरिल मिचेल 792 अंक, 9वें पर दिमुथ करुणारत्ने 780 अंक और 10वें स्थान पर ऋषभ पंत 758 अंकों के साथ मौजूद है।

TNPL: भुवनेश्वरन का धमाल, सिर्फ 17 रनों पर आधी टीम का किया शिकार; बनाया नया रिकॉर्ड

गेंदबाजी में कमिंस और अफरीदी को नुकसान

ICC Test Ranking में गेंदबाजों की टॉप 10 सूची में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन, हां टॉप-3 में अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस की जगह अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा की एंट्री हो गई है। रबाडा को 1 स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, कमिंस को 1 स्थान का घाटा। एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन को 1-1 स्थान का फायदा हुआ है।

Duleep Trophy 2023: सभी टीमों और शेड्यूल का ऐलान, IPL के ये खिलाड़ी बने कप्तान

वहीं, पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी अब 2 स्थान नीचे खिसक गए है। ICC Test Ranking में गेंदबाजी की टॉप-10 की सूची में टॉप पर चल रहे भारत के रविचंद्रन अश्विन को 860 अंक प्राप्त है। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद जेम्स एंडरसन के 829 अंक है तथा तीसरे स्थान पर आए कगिसो रबाडा को 825 अंक प्राप्त हो गए है। चौथे स्थान पर खिसके पेट कमिंस को अब 824 अंक मिले है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version