दुबई। ICC Rankings : भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। वे ICC Rankings के 14 साल के सफर में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान का पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग की शुरुआत 2011 में की थी। एशिया कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद अभिषेक के अंक 931 तक पहुंच गए, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले मलान ने 2020 में 919 अंक हासिल किए थे।
हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में केवल 6 रन बनाने के कारण अभिषेक के अंक घटकर 926 रह गए। इसके बावजूद वे ताज़ा ICC Rankings में पहले स्थान पर कायम हैं।
Asia Cup : BCCI की चेतावनी के बाद लाइन पर आया नकवी, ACC ऑफिस में जमा करवाई एशिया कप ट्रॉफी
तिलक वर्मा टॉप-3 में, सूर्यकुमार भी टॉप-10 में
भारत के तिलक वर्मा शानदार प्रदर्शन की बदौलत ICC Rankings में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने नाबाद 69 रन की पारी खेली थी, जिसके चलते उन्हें 819 अंक मिले। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 698 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।
अन्य खिलाड़ियों में इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं। श्रीलंका के पथुम निशांका, जिन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था, पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
IND vs WI पहला टेस्ट कल से, लेकिन प्लेइंग XI पर फंसा पेंच, कुलदीप के साथ फिर होगा ‘धोखा’
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती नंबर-1
टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 803 अंक हैं और वे टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी, जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हैं।
अन्य भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव 12वें, अक्षर पटेल 13वें, रवि बिश्नोई 16वें, अर्शदीप सिंह 23वें और जसप्रीत बुमराह 29वें स्थान पर हैं।
IPL की सबसे बड़ी डील, 17 हजार करोड़ से ज्यादा में RCB को खरीदेंगे वैक्सीन किंग
सईम अयूब बने नंबर-1 ऑलराउंडर
ICC Rankings में पाकिस्तान के सईम अयूब भारतीय स्टार हार्दिक पंड्या को पछाड़कर नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। सईम के पास 241 अंक हैं, जबकि हार्दिक 233 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे, नेपाल के दीपेंद्र सिंह चौथे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पांचवें स्थान पर हैं।