ICC के CEO मनु साहनी को छुट्टी पर भेजा, जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

910
ICC CEO Manu Sawhney sent on leave, may resign soon latest sports
Advertisement

ICC ने सहकर्मियों के साथ बुरे बर्ताव के बाद मनु साहनी को छुट्टी पर भेजा

नई दिल्ली। ICC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मनु साहनी पर सहकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा है। इसके बाद ICC ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। ऑडिट फर्म प्राइसवाटर हाउसकूपर्स के इंटरनल इन्वेस्टिगेशन में मनु साहनी की कई बातें सामने आईं। मनु साहनी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

Jos Buttler बोले, कमाई भी चाहिए, नहीं छोड़ सकते IPL

कई कर्मचारियों ने साहनी के खिलाफ दिए बयान

ICC बोर्ड से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा कि काउंसिल के कई कर्मचारियों ने साहनी के खिलाफ बुरे बर्ताव को लेकर बयान दिया है। यह ICC में काम करने वाले कर्मचारियों के मनोबल के लिए बुरा है। साहनी पिछले कुछ समय से ऑफिस भी नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को उन्हें लीव पर जाने के लिए कह दिया गया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एक तरीका ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है, जिससे साहनी गरिमा के साथ अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो जाएं।

IPL 2021: CSK ने धोनी के नेतृत्व में शुरू की नेट प्रैक्टिस

साहनी ने सत्तावादी सोच के साथ किया काम 

अधिकारी के अनुसार जॉर्ज बार्क्ले के ICC चेयरमैन बनने के बाद से मनुसाहनी को अपनी कुर्सी के जाने का डर है। इसिलए वे दबाव में है। उन्होंने कहा कि पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिल डेव रिचर्ड्सन के जाने के बाद साहनी ने सत्तावादी सोच के साथ काम किया। इससे किसी भी कर्मचारी का भला नहीं हुआ।

Tokyo Olympics: विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

साहनी को हटाने के लिए दो-तिहाई वोट की जरूरत

अगर साहनी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सभी पावरफुल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उनको हटाने पर विचार कर सकते हैं। ICC के एक अधिकारी के अनुसार साहनी को लेकर बोर्ड में दो भाग हैं। 17 वोट 9 और 8 में बंट चुके हैं। उन्हें हटाने के लिए दो-तिहाई यानी 17 में से 12 वोट की जरूरत है। वैसे मनु साहनी का कार्यकाल वर्ष 2022 में पूरा हो रहा है।

Share this…

Leave a Reply