BCCI के पूर्व CEO राहुल जौहरी कोरोना संक्रमित 

693
Advertisement

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेज से फैल रही है। देश में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक बुरी खबर आई है। BCCI के पूर्व CEO राहुल जौहरी रविवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। राहुल जौहरी ने फेसबुक के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने खुद को दो सप्ताह के लिए होम आइसोलेट करने की सूचना दी है। साथ ही अपने करीबियों को भी ध्यान रखने के लिए कहा है। अब वे कोरोना गाइडलाइन की पालना कर रहे हैं।

DC vs PBKS: ऐसी हो सकती है दिल्ली और पंजाब की प्लेइंग इलेवन

बरेली में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं राहुल जौहरी 

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश जौहरी के बेटे राहुल जौहरी ने होली पर बरेली स्थित एग्जीक्यूटिव क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। वह पिछले 6 महीने में तेजी से बरेली में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक कारण भी बताए जा रहे हैं।

IPL 2021: पहले Super Sunday में आज भिड़ेंगी ये चार टीमें

वर्ष 2016 में राहुल बने थे BCCI के CEO

राहुल जौहरी ने साल 2016 में BCCI के CEO का पदभार संभाला था। CEO के पद पर राहुल जौहरी का कार्यकाल फरवरी 2021 तक था लेकिन राहुल जौहरी ने फरवरी 2020 में ही अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। हालांकि तब BCCI ने राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था। 9 जुलाई 2021 को BCCI ने राहुल जौहरी का इस्तीफा स्वीकार किया था।

IPL 2021: RCB और KKR में टक्कर आज, जानिए किसका पलड़ा भारी

विवादों से घिरा रहा जौहरी का कार्यकाल

BCCI के सीईओ के तौर पर राहुल जौहरी का दो साल का कार्यकाल विवादों में घिर गया था। राहुल जौहरी पर एक महिला ने शोषण के आरोप लगाए थे। दुनियाभर में उस समय मीटू आंदोलन चल रहा था, इसलिए राहुल जौहरी को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि राहुल जौहरी इस मामले से बच गए थे। प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने जो कमेटी मामले की जांच के लिए बनाई थी, उसने जौहरी को क्लीन चिट दे दी थी।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply