Home Cricket U-19 WC के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का शिखर धवन...

U-19 WC के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का शिखर धवन का रिकॉर्ड देवाल्ड ब्रेविस ने तोड़ा

0

नई दिल्ली। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 (U-19 WC 2022) में शिखर धवन का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस ने शिखर को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम भले ही इस सीजन में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस टीम के बल्लेबाज ब्रेविस ने जमकर कर रन बनाए और खूब सुर्खियां बटोरी। 18 साल के देवाल्ड ब्रेविस इस U-19 WC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर रहे।

BPL 2022 में मैदान पर धूम्रपान करते दिखे शहजाद, बांग्लादेश क्रिकेट ने सुनाई ये सजा 

देवाल्ड ब्रेविस ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा 

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2004 में U-19 WC में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस साल वो अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में शिखर धवन ने भारत के लिए खेलते हुए 84.16 की औसत से कुल 505 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्हें इस सीजन में प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब मिला था। हालांकि इस साल पाकिस्तान की टीम ने ये खिताब अपने नाम किया था।

Ind vs WI ODI Series : कप्तान रोहित ने किया वेस्टइंडीज के खिलाफ रणनीति का खुलासा

देवाल्ड ब्रेविस ने बनाए 506 रन 

अब शिखर धवन का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ब्रेविस ने तोड़ दिया और U-19 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। U-19 WC 2022 में ब्रेविस का रिकॉर्ड दमदार रहा और उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 84.33 की औसत से कुल 506 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 45 चौके और 18 छक्के भी लगाए। उन्होंने 2 शतक भी लगाया और उनका बेस्ट स्कोर 138 रन रहा था।

Beijing Winter Olympics 2022 पर कोरोना का अटैक, पहले दिन सामने आए 45 नए केस

U-19 WC के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

506 रन – देवाल्ड ब्रेविस, 2022

505 रन – शिखर धवन, 2004

471 रन – ब्रेट विलियम्स, 1988

423 रन – कैमरून व्हाइट, 2002

421 रन – डोनोवन पैगन, 2002

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version