जालोर। DCA Jalore : जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जालोर द्वारा डीसीए एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में DCA Jalore D टीम ने C टीम को 7 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में A टीम ने B टीम को 40 रनों से हराया। जालोर ए टीम की ये टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही।
Shubman Gill को मिला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, चौथी बार रचा इतिहास
पहला मुकाबला: D टीम की शानदार जीत
पहले मैच में DCA Jalore C टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 137 रन बनाए। टीम के लिए यशोवर्धन बिश्नोई ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। डीसीए जालोर D टीम के गेंदबाज संदीप सिंह ने 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डी टीम ने 19.5 ओवर में 138 रन बनाकर जीत अपने नाम की। टीम के आर्यमान शर्मा ने शानदार 44 रनों की पारी खेली।
Asia Cup : कौन है एशिया कप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जानिए सभी रिकॉर्ड्स यहां
दूसरा मुकाबला: A टीम ने दिखाया दम
दूसरे मैच में DCA Jalore A टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। मनीष कुमार ने 55 और ध्रुमिल धवल ने 48 रनों का योगदान दिया। डीसीए जालोर B टीम की ओर से हितेश सोलंकी ने 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में B टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रन ही बना पाई और 39 रनों से मैच हार गई। बी टीम के जय वैष्णव ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली, जबकि A टीम के राज यादव ने 2 विकेट झटके।
Asia Cup में खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, इन प्लेयर्स पर भी आई बड़ी अपडेट
स्कोरकार्ड
मैच | टीम | स्कोर | प्रमुख बल्लेबाज | प्रमुख गेंदबाज | नतीजा |
---|---|---|---|---|---|
1 | DCA Jalore C | 137/20 ओवर | यशोवर्धन बिश्नोई – 38 | संदीप सिंह – 3 विकेट | जालोर डी ने 7 विकेट से मैच जीता |
1 | जालोर D | 138/19.5 ओवर | आर्यमान शर्मा – 44 | — | — |
2 | DCA Jalore A | 193/20 ओवर | मनीष कुमार – 55, ध्रुमिल धवल – 48 | राज यादव – 2 विकेट | जालोर ए ने 39 रनों से मैच जीता |
2 | जालोर B | 154/20 ओवर | जय वैष्णव – नाबाद 66 | — |