Home Cricket क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का CORONA से निधन

क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का CORONA से निधन

0

नई दिल्ली। भारत में CORONA महामारी ने कहर ढहा रखा है। देश में रोजाना कोरोना कई लोगों की जिंदगी लील रहा है। अब इंटरनेशनल क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का कोरोना (CORONA) संक्रमण की वजह से सोमवार को निधन हो गया। प्रमोद पिछले 10 दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे। आज वह कोरोना की जंग हार गए। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीयूष ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अब मेरी जिंदगी पहले की तरह नहीं रह पाएगी। मैंने अपनी ताकत खो दी। मेरे पिता मेरे मजबूती के स्तंभ थे।

Corona का कहर : श्रीलंका के दो क्रिकेटर कोरोना संक्रमित

मुंबई इंडियंस और अन्य खिलाड़ियों ने जताया शोक

प्रमोद चावला के निधन पर कई अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने शोक जताया। सुरेश रैना ने लिखा- ये सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इसके अलावा आरपी सिंह, मोहसिन खान सहित कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। IPL में पीयूष की टीम मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें सांत्वना दी है। टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। भगवान आपको मजबूती प्रदान करे। पीयूष को इस साल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। वे लीग के थर्ड हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। पीयूष ने IPL में 156 विकेट चटकाए हैं।

AFC Cup स्थगित, Sunil Chhetri की टीम को मालदीव छोड़ने का आदेश, जानिए क्यों

पीयूष का अच्छा रहा प्रदर्शन 

पीयूष चावला भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पीयूष ने 16 साल की उम्र में घरेलू टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर को आउट किया। उसी को अपने करियर का बेस्ट विकेट मानते हैं। वे 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। 2006 में पीयूष ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था।

BCCI : जुलाई में श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, लेकिन ये बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे दौरे का हिस्सा

चेतन सकारिया के भी पिता का निधन
कोरोना के दूसरे लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। कई खिलाड़ी भी इससे प्रभावित हुए हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का भी कोरोना से निधन हो गया था। वहीं, भारतीय वुमन्स टीम की सीनियर प्लेयर वेदा कृष्णमुर्ति ने कोरोना महामारी की वजह से अपनी बहन और मां को खो दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version