नई दिल्ली। Cricket Records : इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ समय को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश समय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। ऐसे में जब भी क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात आती है, तो सर्वाधिक रनों की चर्चा चल पड़ती है। लेकिन जबसे टी20 क्रिकेट का दौर आया है, क्रिकेट में रनों की गति भी बढ़ गई है। ऐसे में अब बल्लेबाज की तकनीक की जगह उसकी छक्के-चौके लगाने की क्षमता महत्वपूर्ण हो गई है।
अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने की बात करें तो रोहित शर्मा लिस्ट में टॉप पर हैं, जिनके 499 इंटरनेशनल मैच, जिनमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल हैं, में कुल 637 छक्के हैं। सूची में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 553 छक्के दर्ज हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए गए सबसे लंबे 5 छक्कों के बारे में। आइए Cricket Records में विस्तार पूर्वक जानते हैंः-
Fifa Club World Cup: मेसी देखते रह गए और PSG ले उड़ा मुकाबला, 4-0 से हारी इंटर मियामी
Cricket Records : ये हैं सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी
5. भारत के खिलाफ कोरी एंडरसन का छक्का
लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन। जिन्होंने 2014 में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच में नेपियर के मैदान पर जोरदार प्रहार किया था। एंडरसन ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
4. लियाम लिविंगस्टोन का हैरान करने वाला सिक्स
इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर साल 2021 में खेले गए टी20 मैच में लिविंगस्टोन ने पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था।
Allan Lamb: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर के बड़े बोल, कहा-आज सचिन जो भी है..वह मेरी वजह से!
3. मार्टिन गुप्टिल का पावरप्ले में सुपर सिक्सर
तीसरे नंबर पर मौजूद हैं न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टल। जिन्होंने 2012 में खेले गए वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लोनवाबो सोतसोबे की गेंद पर गजब का छक्का लगाया था। उनका छक्का वेलिंगटन के वेस्टैपक स्टेडियम की छत पर जा पहुंचा था। इस छक्के की दूरी 127 मीटर दर्ज की गई थी।
2. ब्रेट ली का टेस्ट मैच में सबसे लंबा छक्का
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक गेंदबाज का नाम दर्ज है। दरअसल, ये छक्का और किसी ने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने लगाते हुए दुनिया को चौंका दिया था। दिलचस्प बात ये थी कि वो एक टेस्ट मैच था। ऑस्ट्रेलिया के गाबा में 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में ब्रेट ली ने डेरेन पॉवेल की गेंद पर 143 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था।
US Open Badminton 2025 : भारत के आयुष शेट्टी बने चैंपियन, पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता
1. आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी का कमाल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2013 में खेले गए वनडे मैच में लगा था। उस मैच में रेयान मैकलेरन ने अपनी एक गेंद पर शाहिद अफरीदी को बोल्ड कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि ये नौ-बॉल थी। जब दोबारा गेंद फेंकी गई तो अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगा दिया। इस छक्के की दूरी थी 153 मीटर।