Home Cricket Cricket : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Michael Slater गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Cricket : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Michael Slater गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

0

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर (Michael Slater) को बुधवार सिडनी में गिरफ्तार किया गया। उनके उपर घरेलू हिंसा का आरोप है जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में आस्ट्रेलिया की ओर से लंबे समय तक खेलने वाले स्लेटर इन दिनों कमेट्री पैनल का हिस्सा हैं। इंडियन प्रीमियर लीग और भारत -इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी वह कमेंट्री कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज James Pattinson ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Michael Slater पर घरेलू हिंसा का आरोप 

51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर Michael Slater को बुधवार सुबह सिडनी में गिरफ्तार किया गया। न्यू साउथ वेल्स की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया, स्लेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनके उपर घरेलू हिंसा का आरोप है।

T20 World Cup के बाद टी20 फार्मेट में Team India के कप्तान होंगे रोहित शर्मा !!

यह है पूरा मामला 

स्थानीय मीडिया के अनुसार 51 साल के पूर्व क्रिकेटर Michael Slater की गिरफ्तारी पिछले हफ्ते हुई एक कथित घटना के सिलसिले में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 12 अक्टूबर को हुई घटना में कथित तौर पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट प्राप्त की थी। इस सिलसिले में पूर्वी उपनगर पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक जांच शुरू की। बुधवार सुबह साढे 9 बजे के आस पास पुलिस ने मैनली में एक घर में स्लेटर से बात की और इसके बाद उन्होंने गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

ICC : T20 World Cup 2021 के लिए वेस्टइंडीज की टीम में हुआ बदलाव

Michael Slater का इंटरनेशनल करियर

एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के टॉप आर्डर में बने रहने वाले Michael Slater ने 5 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए। 21 फरवरी 1970 को न्यू साउथ वेल्स में जन्मे स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 74 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 14 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से 42.83 की औसत से 5312 रन बनाए। 42 वनडे स्लेटर के नाम 987 रन हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version