Cricket: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह के पिता का CORONA से निधन

1285
Advertisement

नई दिल्ली। कोरोना (CORONA) महामारी की दूसरी लहर ने पूरे भारत को अपनी चपेट में ले रखा है। रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस महामारी की वजह से हजारों लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया है। कोरोना-19 के कारण खेल जगत भी बुरी तरह से प्रभावित है और कई खिलाड़ियों के परिजनों की इसकी वजह से जान चली गई। पहले जहां भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति की मां और बहन की कोरोना महामारी की वजह से मौत हो गई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा फास्ट बॉलर चेतन सकारिया के पिता तो वहीं पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार को भी कोरोना लील गया।

IPL 2021: इस सप्ताह के अंत तक इंग्लैंड जा सकते हैं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

आरपी सिंह से ट्वीट कर दी जानकारी

अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी अपने पिता को कोरोना (CORONA) महामारी की वजह से खो दिया है। आरपी सिंह IPL 2021 में कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन जब उन्हें अपने पिता के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तब उन्होंने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था। आरपी सिंह ने अपने पिता शिव प्रसाद सिंह के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी।

BCCI का फैसला, इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों की घर पर ही होगी CORONA जांच

मेरे पिता को प्रार्थनाओं में याद रखें

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बड़े दुख के साथ यह जानकारी दे रहा हूं कि मेरे पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। 12 मई को परलोक सिधार गए। वह कोविड से पीड़ित थे। मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मेरे पिता को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में याद रखें।

WTC फाइनल : जाऩिए, भारत और न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी 

आरपी सिंह ने वर्ष 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा 

आपको बता दें कि आरपी सिंह ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद वो कमेंट्री की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय थे। उन्होंने भारत की ओर से कई वनडे और टेस्ट मैच खेले और अपना पूर्ण योगदान दिया।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here