जयपुर। Colvin Shield में बुधवार को खेले गए मुकाबलों ने इतिहास रच दिया। अलवर और जयपुर के बीच खेला गया हाईस्कोरिंग मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। जहां जयपुर ने अलवर को शिकस्त देकर अपने पहले मैच में जीत का खाता खोला। वहीं भीलवाड़ा और भरतपुर के बीच खेले गए मुकाबले में भरतपुर के कार्तिक शर्मा ने दोहरा शतक (243) रन ठोक दिया। हालांकि कार्तिक का दोहरा शतक भी भरतपुर की हार को नहीं टाल सका।
16 मुकाबलों में इन टीमों ने दर्ज की जीत- बुधवार को खेले गए मुकाबलों में जयपुर, श्रीगंगानगर, राजसमंद, नागौर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, जोधपुर, टोंक, बांसवाड़ा, चूरू, अजमेर, झालावाड़, झुंझनू, कोटा, धौलपुर और बीकानेर ने जीत दर्ज की।
FIFA WC 2026 : अर्जेंटीना, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया सहित इन 13 टीमों ने किया क्वालिफाई
Jaipur vs Alwar : रोमांच की हद तक, आखिरी ओवर में सबकुछ बदला
Colvin Shield 2025 में जयपुर की टीम आज अपना पहला मुकाबला स्थानीय रणवीर सिंह स्टेडियम में खेलने उतरी थी। अलवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 330 रनों का स्कोर खड़ा किया। अलवर के लिए सौरभ कुमार गोदारा ने 118 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में जयपुर की टीम भी निर्धारित 30 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 330 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया। इस सीजन का ये पहला मुकाबला है जो बराबरी पर छूटा है।
WTC Final : स्टीव स्मिथ ने बनाया महा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे
50वें ओवर में नहीं बन सके 2 रन, 3 विकेट गिरे
जयपुर की टीम 49वें ओवर की समाप्ति तक 329 रन बना चुकी थी और उसके पास 7 विकेट शेष थे। 50वें ओवर की 6 गेंदों पर टीम को महज 2 रन बनाने थे। लेकिन अलवर के लिए प्रवीण कुमार ने जादुई गेंदबाजी करते हुए जयपुर के हाथों से जीत छीन ली। प्रवीण ने आखिरी ओवर में महज एक रन दिया और 3 विकेट झटक लिए।
Ruturaj Gaikwad खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, यॉर्कशायर टीम से डील, जुलाई से शुरुआत
ऐसे चला आखिरी ओवर का रोमांच
49.1- प्रवीण कुमार की गेंद पर रन नहीं बना।
49.2- प्रवीण कुमार की इस गेंद पर भी रन नहीं बना।
49.3- ओवर की तीसरी गेंद पर करण लांबा आउट हो गए।
49.4- ओवर की चौथी गेंद भी खाली गई। अब दो गेंदों पर जयपुर को जीत के लिए 2 रन बनाने थे।
49.5- प्रवीण की इस गेंद पर राज शर्मा आउट हो गए। अब जयपुर को जीत के लिए एक गेंद पर दो रन बनाने थे।
49.5- प्रवीण कुमार के ओवर की इस आखिरी गेंद पर चिराग शर्मा ने दो रन लेने की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गए। इस तरह जयपुर 50 ओवर में 330 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।
Shreyas Iyer ने एक और टीम को फाइनल में पहुंचाया, अब पूरा होगा खिताब का ख्वाब!
सुपर ओवर में जीता जयपुर
निर्धारित 50 ओवर्स में स्कोर टाई रहने के बाद सुपर ओवर खेला गया। जयपुर ने सुपर ओवर की 6 गेंदों पर 2 विकेट खोकर 19 रन बनाए। जबकि अलवर की टीम 6 गेंदों पर 9 रन ही बना सकी। इस तरह Colvin Shield के वर्तमान सीजन में पहली बार मैच का परिणाम सुपर ओवर से निकला।
Bhilwara vs Bharatpur : भीलवाड़ा के खिलाफ कार्तिक का दोहरा शतक
भीलवाड़ा और भरतपुर के बीच खेले गए मुकाबले में भीलवाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 372 रन बनाए। टीम के लिए रामनिवास गोलाडा ने 163 और शाहबाज खान ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में भरतपुर के लिए कार्तिक शर्मा ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए भरतपुर को जीत की कगार पर पहुंचा दिया लेकिन जिता नहीं सके। भरतपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 368 रन ही बना सकी और 4 रन से मैच हार गई
ENG vs WI: टी20 में भी वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
कार्तिक की सूनामी में उड़े रिकॉर्ड, जड़ दिए 20 छक्के
भीलवाड़ा के खिलाफ कार्तिक शर्मा की सूनामी में Colvin Shield के कई रिकॉर्ड बह गए। कार्तिक ने महज 141 गेंदों पर 243 रनों की धुंआधार पारी खेली। अपनी इस पारी में कार्तिक ने 25 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। इस सीजन में ना सिर्फ ये पहला दोहरा शतक है, बल्कि एक मुकाबले में 20 छक्कों के रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई खिलाड़ी अभी तक नहीं है।
🏏 बुधवार को शतक लगाने वाले खिलाड़ी
क्रम | खिलाड़ी का नाम | रन | टीम | विरोधी टीम | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | कार्तिक शर्मा | नाबाद 243 | भरतपुर | भीलवाड़ा | लक्ष्य ग्राउंड |
2 | रामनिवास गोलाडा | 163 | भीलवाड़ा | भरतपुर | लक्ष्य ग्राउंड |
3 | कन्हैया रेगर | 121 | राजसमंद | सिरोही | एआर ग्राउंड |
4 | सौरभ गोदारा | 118 | अलवर | जयपुर | रणवीर सिंह ग्राउंड |
5 | विशल सैनी | 119 | टोंक | बूंदी | वंडर सीमेंट ग्राउंड |
6 | मानेन्द्र सिंह | 104 | जयपुर | अलवर | रणवीर सिंह ग्राउंड |
7 | जयंत | 102 | बीकानेर | डूंगरपुर | स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
8 | शिवा चौहान | 100 | श्रीगंगानगर | उदयपुर | के एल सैनी स्टेडियम |
9 | सौरव यादव | 100 | राजसमंद | सिरोही | एआर ग्राउंड |
10 | शाहबाज खान | 105 | भीलवाड़ा | भरतपुर | लक्ष्य ग्राउंड |